न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरंगाबाद में दहेज को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने पति और ससुर की करी पिटाई

बिहार के औरंगाबाद जिले में दहेज की खातिर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के पौथु थाना क्षेत्र के अल्पा गांव का है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 1:53:50

औरंगाबाद में दहेज को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने पति और ससुर की करी पिटाई

बिहार के औरंगाबाद जिले में दहेज की खातिर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के पौथु थाना क्षेत्र के अल्पा गांव का है। हत्या के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया में ले जाकर एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया। ताकि लोगों को लगे कि विवाहिता बीमार थी। घटना की खबर सुनते ही विवाहिता के मायके वालों ने निजी क्लिनिक पहुंचकर पति व ससुर की जमकर पिटाई की। इधर घटना की सूचना के बाद हसपुरा थाना की पुलिस निजी क्लिनिक पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी मोतीलाल सिंह ने अपनी बेटी सविता की शादी पौथु थाना क्षेत्र के अलपा गांव निवासी हरे कृष्ण सिंह के पुत्र ओमप्रकाश कुमार के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजन मांगी गई दहेज की रकम नहीं दे सके। इसको लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

पुलिस के मुताबिक इसी बीच बीती रात मामला काफी बढ़ गया, जिसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी। सिर्फ इतना ही नहीं हत्या के बाद उसे हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया में ले जाकर एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया। ताकि लोगों को लगे कि विवाहिता बीमार थी।

पुलिस फिलहाल पुरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या की शिकायत मिली है। पुलिस की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत