न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : भोपाल-इंदौर-उज्जैन की सीमाएं सील, बीमारी छुपाने पर दर्ज होगी FIR

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) का फैलाव रोकने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने सख़्त कदम उठाते हुए प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore) और उज्जैन (Ujjain) को सील कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 10:49:14

कोरोना संकट : भोपाल-इंदौर-उज्जैन की सीमाएं सील, बीमारी छुपाने पर दर्ज होगी FIR

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) का फैलाव रोकने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने सख़्त कदम उठाते हुए प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore) और उज्जैन (Ujjain) को सील कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना के ताज़ा हालात को देखते हुए भोपाल, इंदौर और उज्जैन को सील करने का आदेश दिया। इन तीनों ज़िलों की सीमाएं सील रहेंगी। यहां रहने वाले लोग अब अपने ज़िले से बाहर कहीं भी नहीं आ जा सकेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से प्रदेश के 14 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 170, भोपाल में 96, उज्जैन में 13, खरगोन में 12 एवं मुरैना में 12 हो गयी है। इन जिलों में टोटल लॉकडाउन किया जाएगा।

इस दौरान इन ज़िलों में जरूरी सामान की सप्लाई जारी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की जवाबदारी रहेगी। सरकार ने ये भी फैसला किया कि कोरोना बीमारी को जानबूझकर छुपाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है वो घर से बाहर ना निकलें। जो लोग आवश्यक सेवा में लगे हैं वो संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाकर ही निकलें। उन्होंने कहा कि होममेड मास्क का भी प्रयोग किया जा सकता है।

बीमारी छुपाने पर दर्ज होगी FIR

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कोई भी व्यक्ति कोरोना रोग को नहीं छुपाए।लोग यह भी बताएं कि वह किस-किस के संपर्क में आये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो व्यक्ति इसे छुपाएगा उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज की जाएगी और इलाज के बाद उस व्यक्ति पर दंडात्मक कार्रवाई की भी जाएगी।यही नहींं, जो भी व्यक्ति कोरोना नियंत्रण कार्य में लगे लोगों से दुर्व्यवहार करेगा उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एस्मा (Essential Services Management Act) लागू

इससे पहले मध्य प्रदेश में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच बुधवार दोपहर को शिवराज सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने सरकार के इस फैसले की जानकारी ट्वीट करके भी दी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि नागरिकों के हित को देखते हुए कोरोना के बेहतर प्रबंधन के लिए आज से सरकार ने मध्यप्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा- एसेंशियल सर्विसेज़ मैनेजमेंट एक्ट जिसे ESMA या हिंदी में ‘अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून’ कहा जाता है, तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

एस्मा में इन 10 सेवाओं को शामिल किया गया

- सभी स्वास्थ्य सेवाएं
- डॉक्टर नर्स और स्वास्थ्य कर्मी
- स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई कर्मचारी
- मेडिकल उपकरणों की बिक्री
- दवाइयों की बिक्री और परिवहन
- एंबुलेंस सेवाएं
- पानी बिजली की आपूर्ति
- सुरक्षा संबंधी सेवाएं
- खाद्य एवं पेयजल की व्यवस्था
- बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर