न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आईये जानें कि भारत बंद के दौरान क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद...

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। जो लोग 2-3 घंटे के लिए बंद में फंस जाएंगे, हम उन्हें पानी और फल पहुंचाएंगे। ऐसे आईये जानते है कि भारत बंद के दौरान क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 9:23:56

आईये जानें कि भारत बंद के दौरान क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद...

केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।​​​ भारत बंद के तहत सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।​​​ उनके इस भारत बंद को कई विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है।​​​ इसके अलावा किसानों को कई ट्रेड यूनियन (Trade Union) ने भी भारत बंद के लिए अपना समर्थन दिया है।​​​ किसानों के भारत बंद के 20 सियासी दलों और 10 ट्रेड यूनियंस का सपोर्ट मिल रहा है।​​​ भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। जो लोग 2-3 घंटे के लिए बंद में फंस जाएंगे, हम उन्हें पानी और फल पहुंचाएंगे। ऐसे आईये जानते है कि भारत बंद के दौरान क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा

- किसान नेता बलदेव सिंह यादव ने कहा है कि हमने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।​​​ यह सुबह से शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा।​​​ हड़ताल के दौरान दुकानें और व्यापार बंद रहेंगे।​​​ हालांकि, बंद के दौरान एंबुलेंस समेत दूसरी आपातकाल सेवाएं चालू रहेंगी।​​​

- दिल्ली टैक्स टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने एक बयान में कहा कि दिल्ली स्टेट टैक्सी कोऑपरेटिव सोसाइटी और कौमी एकता वेलफेयर एसोसिएशन भी 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करेंगे।​​​ प्रमुख तौर पर ओला-उबर के ड्राइवरों वाली सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन भी समर्थन करेगी।​​​

- कई बैंकिंग यूनियनों द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन की वजह से 8 दिसंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।​​​ ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉई एसोसिएशन (AIBEA) ने एक बयान में कहा कि सरकार को आगे आकर किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए।​​​ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रस (INBOC) ने सरकार से किसानों की समस्या दूर करने की अपील की है।​​​

- किसानों के समर्थन में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), हिंद मज़दूर सभा (HMS), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन(CITU), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) और ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) शामिल हैं।​​​

- पंजाब के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कहा है कि पहले से बुक की गई शादियों और बैंक्वेट को छोड़कर सभी होटल, रिसॉर्ट्स और बार 8 दिसंबर को बंद रहेंगे।​​​

- दिल्‍ली स्थित एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर सब्जी मंडी ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।​​​ दिल्ली में आजादपुर मंडी समेत सभी मंडियों के व्यापारियों ने व्यापार बंद करने का निर्णय लिया है।​​​

- दिल्ली बार काउंसिल ने भी किसानों के बंद का समर्थन किया है।​​​ 8 दिसंबर को दिल्ली की अदालतों में वकील प्रदर्शन करेंगे।​​​

- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) दिल्ली ने कहा है कि 8 दिसंबर को देश भर में बाजार एवं ट्रांसपोर्ट खुले रहेंगे।​​​ इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट सेक्टर के शिखर संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (ऐटवा) ने कहा है कि देश का व्यापार और ट्रांसपोर्ट कल 8 दिसंबर को हो रहे भारत बंद में शामिल नहीं है।​​​

- फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित होने के आसार हैं।​​​ दूध समेत कई जरूरी सामान के वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है।​​​

- भारत बंद के दौरान एंबुलेंस, दमकल विभाग समेत इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी।​​​

- किसी शादी समारोह में आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी।​​​

- दवा की दुकानें भी खुली रहेंगी।​​​

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका