Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KKR : मेन ऑफ़ द मैच बने लॉकी फर्ग्युसन, इस विकेट को बताया सबसे ख़ास

फर्ग्युसन ने सुपर ओवर में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को बोल्ड करने के बाद अब्दुल समाद को यॉर्कर पर आउट किया और केवल दो ही रन दिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 10:10:13

SRH vs KKR : मेन ऑफ़ द मैच बने लॉकी फर्ग्युसन, इस विकेट को बताया सबसे ख़ास

बीते दिन खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुकाबले का निर्णय सुपर ओवर से हुआ जिसमें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने गजब की गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को जीत दिलाई। फर्ग्युसन ने सुपर ओवर में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को बोल्ड करने के बाद अब्दुल समाद को यॉर्कर पर आउट किया और केवल दो ही रन दिए। मैच के बाद फर्ग्युसन ने बताया कि सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को आउट करना उनका सबसे पसंदीदा पल रहा।
इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के तीन विकेट झटके थे। केकेआर ने सुपर ओवर में तीन रन बनाकर जीत दर्ज की। जब उनसे मैच में पसंदीदा विकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘डेविड वॉर्नर को सुपर ओवर के शुरू में ही आउट करना। इयोन मॉर्गन का होना शानदार है जो काफी शांत रहते हैं और निश्चित रूप से मेरी अपनी योजना थी जो पूरे मैच के दौरान कारगर रही। मुश्किल विकेट पर यह बहुत अच्छी जीत थी। बल्लेबाजों के प्रयासों के बाद शानदार प्रदर्शन अच्छा रहा।’ कप्तान मॉर्गन जीत के बाद राहत महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘लॉकी का दोनों चरण में प्रदर्शन बेहतरीन था। हम जीत दर्ज करने के लिए मशक्कत कर रहे थे, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा नहीं हुआ, आज हम प्रतिस्पर्धा में थे।’ आंद्रे रसेल के अंतिम ओवर के बारे में पूछने पर, जो मैच को सुपर ओवर तक खींच ले गए तो मॉर्गन ने कहा, ‘वह मैदान से चले गए थे, हमने सोचा कि वह चोटिल थे। वह आए और उन्होंने कहा कि वह गेंदबाजी कर सकते हैं।’ मॉर्गन ने कहा, ‘रसेल ने अच्छी शुरुआत नहीं की थी, लेकिन सुपर ओवर तक ले जाकर शानदार जज्बा दिखाया। वह हमारे लिए सुपरस्टार खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि हम इसके बाद लय पकड़ लेंगे।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका