न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेल्थ अपडेट: सौरव गांगुली की ब्लॉक थीं 3 धमनियां, दाहिने आर्टरी में लगाया गया स्टेंट

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) की सेहत को लेकर कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल के डॉक्टरों ने आज सुबह ताजा मेडिकल अपडेट जारी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 9:42:06

हेल्थ अपडेट: सौरव गांगुली की ब्लॉक थीं 3 धमनियां, दाहिने आर्टरी में लगाया गया स्टेंट

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) की सेहत को लेकर कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल के डॉक्टरों ने आज सुबह ताजा मेडिकल अपडेट जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक सौरव गांगुली की तबीयत स्थिर है। कल 3 बजे के करीब उनका छोटा ऑपरेशन किया गया था। कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में डॉ सरोज मंडल, डॉ सौतिक पंडा और डॉ सप्तर्षि बासु गांगुली का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों ने पाया कि सौरव गांगुली के तीन आर्टरी में ब्लॉकेज है। डॉक्टरों ने कहा कि सौरव की शनिवार को 3 बजे Coronary Angiography की गई थी। उन्हें तीन आर्टरी में समस्या थी। डॉक्टरों ने कहा कि उनके RCA यानी कि Right coronary artery में स्टेंट डाला गया है। इसके लिए Radial route तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस वक्त सौरव डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं।

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि LAD यानी कि Left anterior descending artery और Obtuse marginal artery के फंक्शन पर अभी उनकी नजर है।

डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल बुलेटिन तैयार करते वक्त सौरव गांगुली नींद में थे। उनके बॉडी के बाकी पैरामीटर नॉर्मल हैं। आज भी डॉक्टर उनकी ECG करेंगे। अस्पताल ने कहा है कि सौरव गांगुली अभी डॉक्टरों की गहन निगरानी में और जरूरत के मुताबिक उनका उपचार किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि शनिवार को 1 बजे सौरव को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। तब उनके सीने में दर्द था, और माथा भारी लग रहा था। डॉक्टरों के अनुसार सौरव ने वॉमिटिंग और चक्कर की भी शिकायत की थी। जब सौरव को ये लक्षण महसूस हुए उस दौरान वे अपने घर में जिम में वर्कआउट कर रहे थे।

हमेशा फिट दिखने वाला 'दादा' जब अस्पताल में भर्ती हुए तो उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया। खेल ही नहीं राजनीति के भी दिग्गजों ने सौरव गांगुली का हाल जाना।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं। पूर्व क्रिकेटर से मुलाकात के बाद ममता ने बताया कि वह अच्छा कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने भी गांगुली का हाल जाना। उन्होंने गांगुली के तेजी से स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सौरव गांगुली की तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को फोन कर दादा की तबीयत के बारे में पूछा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत