Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2-3 दिन में मिल सकती है सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी, शाह-ममता ने जाना हाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) को शनिवार को सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 9:29:13

2-3 दिन में मिल सकती है सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी, शाह-ममता ने जाना हाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) को शनिवार को सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया था। सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि उनकी हालत अब ठीक है और दो से तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हमेशा फिट दिखने वाला 'दादा' जब अस्पताल में भर्ती हुए तो उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया। खेल ही नहीं राजनीति के भी दिग्गजों ने सौरव गांगुली का हाल जाना।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं। पूर्व क्रिकेटर से मुलाकात के बाद ममता ने बताया कि वह अच्छा कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने भी गांगुली का हाल जाना। उन्होंने गांगुली के तेजी से स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सौरव गांगुली की तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को फोन कर दादा की तबीयत के बारे में पूछा। राजनीति में आने की अटकलें

बता दें कि सौरव गांगुली ने हाल ही में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद सौरव गांगुली की राजनीति में आने की अटकलें लगने लगी थीं। दादा को इसपर सफाई भी देनी पड़ी। सौरव गांगुली ने कहा कि अगर राज्यपाल आपसे मिलना चाहते हैं तो आपको मिलना होता है। बता दें कि सौरव गांगुली को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाया जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सौरव की ओर से हर बार इस सवाल को टाला गया है।

पश्चिम बंगाल में आने वाले महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सौरव गांगुली को बंगाल की शान कहा जाता है। ऐसे में चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों में गांगुली का कद और भी बढ़ जाता है। सौरव गांगुली भले ही किसी भी पार्टी में ना शामिल हों, लेकिन बीजेपी और टीएमसी जैसे दल उनसे अपनी करीबी दिखाकर लोगों का वोट हासिल करने का मौका नहीं छोड़ना चाहते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology