न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : 82 साल के बुजुर्ग की होम क्वारैंटाइन में मौत, शव से आने लगी दुर्गंध, पड़े कीड़े

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बढ़नापुर गांव में होम क्वारैंटाइन 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। इतना ही नहीं बुजुर्ग के शव में कीड़े भी पड़ गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 4:21:11

उत्तर प्रदेश : 82 साल के बुजुर्ग की होम क्वारैंटाइन में मौत, शव से आने लगी दुर्गंध, पड़े कीड़े

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बढ़नापुर गांव में होम क्वारैंटाइन 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। इतना ही नहीं बुजुर्ग के शव में कीड़े भी पड़ गए थे। थाना मोहम्मदपुर खाला इलाके के गांव बढ़नापुर निवासी एक 82 वर्षीय बुजुर्ग गुजरात से अपने गांव आया था। प्रशासन ने 22 मार्च को उसे होम क्वारैंटाइन किया। उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। 4 अप्रैल को घर के बाहर आशा कार्यकत्री ने नोटिस चस्पा कर दिया कि, कोई भी इस घर के भीतर प्रवेश न करे। यह कोरोना के संदिग्ध का घर है। बुजुर्ग का परिवार गुजरात में था। अकेले होने के कारण खुद ही खाना बनाते थे।

शनिवार को उसके घर से लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। ग्रामीणों ने कहा- दुर्गन्ध इतनी तेज थी, घर के बाहर भी लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के लोग पहुंचे तो देखा गया कि, बुजुर्ग का अकड़ा मृत शरीर पड़ा था। शव पर कीड़े रेंगते दिखाई दिए। फर्श, घर की दीवारों पर कीड़े रेंग रहे थे। कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर शव को दफन कराया गया है। गांव को सील कर दिया गया है। पुलिस ने जांच में पाया की बुजुर्ग की मौत कई दिन पहले हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां बढ़नापुर गांव में होम क्वारैंटाइन 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत के बाद जब दुर्गंध उठी तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो शव की दुर्दशा देख सभी की रूह कांप उठी। बुजुर्ग के शव में कीड़े पड़ गए थे। फर्श, घर की दीवारों पर कीड़े रेंग रहे थे। कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर शव को दफन कराया गया है। गांव को सील कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चन्द्रा ने कहा कि आशा बहू जाती रही होगी और बाहर से हालचाल जानकर वापस हो जाती होगी। कीड़े पड़ने के लक्षणों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उसको कोरोना के कहीं लक्षण नहीं थे, फिर भी हमने उसका सैम्पल लेकर भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।

सीएमओ ने कही ये बात

जब सीएमओ से इस पूरी घटना के बारे में पूछा गया कि अगर उसे इस दौरान मेडिकल टीम देखती तो उसकी ऐसी भयावह मृत्यु न होती तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि होम क्वारैंटाइन का अर्थ यह नहीं होता कि हम उसे रोज देखें। बल्कि संस्थागत क्वारैंटाइन में मरीज हर समय डॉक्टरों की देखरेख में रहता है। होम क्वारैंटाइन में हमें सिर्फ इतना देखना होता है कि वह 14 दिनों तक किसी से मिले न और वह घर बाहर निकले न बस।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर