न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु / फेसबुक पोस्ट से भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 110 गिरफ्तार, CM येदियुरप्पा की अपील- शांति बनाए रखें

कर्नाटक के बेंगलुरु में बवाल हो गया। मंगलवार देर रात एक फेसबुक पोस्ट से आहत हुए कुछ लोगों ने हंगामा मचाया, पुलिस स्टेशन और विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 12:02:45

बेंगलुरु / फेसबुक पोस्ट से भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 110 गिरफ्तार, CM येदियुरप्पा की अपील- शांति बनाए रखें

कर्नाटक के बेंगलुरु में बवाल हो गया। मंगलवार देर रात एक फेसबुक पोस्ट से आहत हुए कुछ लोगों ने हंगामा मचाया, पुलिस स्टेशन और विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया। देर रात हुई सांप्रदायिक हिंसा ने हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा पुलिसवाले जख्मी बताए जा रहे हैं। अब बुधवार की सुबह जब रोशनी में सारी तस्वीर साफ हुई तो बेंगलुरु की सड़कों पर क्या तांडव हुआ ये दिख पाया। उपद्रवियों ने जगह-जगह गाड़ियों को आग लगा दिया था। एटीएम में तोड़फोड़ की गई। विधायक के घर पर हमला करने के अलावा आसपास के लोगों के घरों पर भी पथराव किया गया। इससे घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। बुधवार की सुबह स्थानीय निवासी जब घर से बाहर निकले तो हर ओर बाइक-गाड़ी टूटी बिखरी हुई पड़ी थी, इसके अलावा पत्थरों का सैलाब भी था। अभी हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो आज रात 12 बजे तक रहेगा। उसके बाद हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तरी बेंगलुरु के पुलकेशी नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक (Congress MLA Srinivas Murthy) अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक कथित रिश्तेदार ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट किया था, जिसकी प्रतिक्रिया में ये हिंसा हुई।

bengaluru violence,communal violence,police

फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य एक जगह जमा हुए और कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर पत्थर फेंके। डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन पर भी पथराव किया गया। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमले किए गए। पुलिस ने विधायक के भांजे नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक ने दावा किया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उसने आपत्तिजनक पोस्ट नहीं किया, जिसमें कथित तौर पर पैगंबर के अपमान की बात कही जा रही है।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने समाचार एजेंसी ANI को बताया है कि पुलिस की गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है। हिंसा में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित 60 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। बेंगलुरु में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले में अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

bengaluru violence,communal violence,police

इस हिंसा के बाद विधायक मूर्ति ने एक वीडियो मैसेज जारी कर लोगों से संयम बरतने की अपील की। विधायक ने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि कुछ उपद्रवियों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए। लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं। हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे। हम भी आपके साथ हैं। मैं अपने दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।'

वहीं, कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोमाई ने इस हिंसा पर कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और हालात को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती के आदेश दे दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से विधायक मूर्ति को पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर हिंसा की निंदा की है। सीएम ने लिखा कि उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, साथ ही सरकार भीड़ के खिलाफ सही एक्शन ले रही है। येदियुरप्पा ने लिखा कि मीडिया, पुलिस और लोगों पर हमला करना ठीक नहीं है, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग शांति बनाकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती