न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहरीन में मुस्लिम महिला ने तोड़ीं गणेश की मूर्तियां, वीडियो वायरल

बहरीन में गणपति की मूर्तियां तोड़ने को लेकर एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बहरीन में 54 वर्षीय एक महिला ने मानामा जुफैर के सुपरमार्केट इलाके में गणपति की कई मूर्तियां तोड़ दी थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 2:47:17

बहरीन में मुस्लिम महिला ने तोड़ीं गणेश की मूर्तियां, वीडियो वायरल

बहरीन में गणपति की मूर्तियां तोड़ने को लेकर एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बहरीन में 54 वर्षीय एक महिला ने मानामा जुफैर के सुपरमार्केट इलाके में गणपति की कई मूर्तियां तोड़ दी थीं। बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। एक ट्वीट में लिखा गया, राजधानी पुलिस ने 54 वर्षीय महिला के खिलाफ दुकान को नुकसान पहुंचाने और एक विशेष संप्रदाय और उसकी परंपराओं को अपमानित करने को लेकर कानूनी कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में महिला को एक दुकानदार पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। महिला गुस्से में मूर्तियां उठाकर फर्श पर फेंक रही है। अरबी बोल रही महिला वीडियो में बार-बार कहती है - ये एक मुस्लिम देश है। इस घटना को लेकर रॉयल एडवाइजर अहमद अल खलीफा की तरफ से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस घटना की निंदा की है।

bahrain,burqa-clad woman,ganesha idols,supermarket,video viral

उन्होंने ट्वीट किया, 'धार्मिक प्रतीकों को तोड़ना बहरीन के लोगों का स्वभाव नहीं है। ये हेट क्राइम है और इसका कड़ा विरोध किया जाता है। यहां सभी धर्मों, संप्रदायों के लोग मिलजुल कर रहते हैं।'

बहरीन में भारतीय बड़ी संख्या में हैं। यहां की कुल 13 लाख आबादी में से करीब चार लाख लोग भारतीय हैं। 2010 की जनगणना के मुताबिक, बहरीन की कुल आबादी में 9.8% हिंदू हैं।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों में काफ़ी नाराज़गी है। पूर्व विदेश मंत्री और बहरीन के राज-परिवार के राजा के सलाहकार रह चुके शेख़ ख़ालिद अल खलीफ़ा ने कहा है कि इस तरह की किसी भी घटना का समर्थन नहीं किया जा सकता है।

बता दे, बहरीन इस्लामिक देश है लेकिन यहां पर पर्याप्त धार्मिक सहिष्णुता है। बहरीन में हिंदुओं के कई मंदिर हैं। बहरीन का सबसे पुराना मंदिर श्रीनाथजी मंदिर है जो करीब 200 साल पुराना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत