न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पतंजलि अब बेचेगी दूध-दही और फ्रोजन मटर, बच्चों के लिए लांच किया डायपर

योग गुरू बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अब डेयरी सेक्टर में भी अपना धमाल मचाने को तैयार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jul 2018 6:55:39

पतंजलि अब बेचेगी दूध-दही और फ्रोजन मटर, बच्चों के लिए लांच किया डायपर

योग गुरू बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अब डेयरी सेक्टर में भी अपना धमाल मचाने को तैयार है। कंपनी अपने कई डेयरी उत्पाद देश के चार राज्यों में लांच करने जा रही है जिसमे दूध, दही, पनीर, छाछ व फ्रोजन मटर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि सारे उत्पादों में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है और ग्राहकों को शुद्ध उत्पाद मिलेंगे। पतंजलि आर्युवेद के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने बताया कि लोगों को गाय का शुद्ध दूध और इससे बने उत्पाद अब बहुत ही कम दर पर मिलेंगे।

इन राज्यों में शुरू की बिक्री

जिन राज्यों में कंपनी ने अपने उत्पादों की बिक्री सबसे पहले शुरू करेगी उनमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र शामिल हैं। पतंजलि का मुख्य मुकाबला अमूल, मदर डेयरी, सरस, नमस्ते इंडिया, पारस और गोपालजी जैसी कंपनियों से होगा। दूध की कीमत अन्य कंपनियों के मुकाबले एक से दो रुपये प्रति लीटर कम होगी।

इसको कंपनी फिलहाल अपने पतंजलि चिकित्सालय और आरोग्य केंद्रों पर उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा अन्य दुकानदारों के जरिए भी कंपनी इनको बेचेगी। हालांकि इनके उत्पाद सबसे पहले उन लोगों को मिलेंगे, जो रजिस्ट्रेशन करेंगे।

बच्चों के लिए लांच किया डायपर

कंपनी ने 0-4 साल तक के छोटे बच्चों के लिए डायपर भी लांच कर दिए हैं, जो पूरे देश में मिलने लगे हैं। इसके अलावा कंपनी महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन भी जल्द लांच करने जा रही है, जिसका दाम ऐसा रखा जाएगा, जिससे गरीब महिलाएं भी इसका लाभ ले सकें।

अक्टूबर से मिलेगी जींस
अक्टूबर तक पतंजलि रेडीमेड गार्मेंट्स के बिजनेस में भी उतरेगा। पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि रेडिमेड गार्मेंट्स के सेक्टर में उतरेगा और अक्टूबर में देशभर में स्टोर्स खुलेंगे। इसमें जींस के अलावा अन्य कपड़े भी मिलेंगे। स्टोर का नाम परिधान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल