बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो योग करते वक्त हाथी की पीठ से गिर पड़े। हालांकि, इस हादसे में बाबा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वो गिरते ही उठकर खड़े हो गए और फिर साथियों के साथ हंसने लगे। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि बाबा योग कर रहे हैं और कुछ ही देर बाद हाथी चल पड़ता है। इससे बाबा का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़े।
हाथी से गिरे बाबा रामदेव । हाथी पर बैठकर कर रहे थे योगpic.twitter.com/dowi1pREQ8
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) October 13, 2020














