न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा रामदेव मोदी को बताएं आंख मारने का मतलब क्या होता है : राजबब्बर

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने भाषण के बाद प्रधानमंत्री से गले मिलने को लेकर भाजपा के नेता राहुल की काफी आलोचना कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 3:17:36

बाबा रामदेव मोदी को बताएं आंख मारने का मतलब क्या होता है : राजबब्बर

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने भाषण के बाद प्रधानमंत्री से गले मिलने को लेकर भाजपा के नेता राहुल की काफी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि राहुल ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ उनके मतभेद हैं और वह उनसे लड़ सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह उनसे नफरत करें। इन सब के बीच कांग्रेस नेता राजबब्बर उनके बचाव में सामने आए और कहा कि बाबा रामदेव को मोदी को यह बताना चाहिए कि आंख मारने का मतलब क्या होता है।

उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति करने वाले अब गले लगाने का मतलब खोज रहे हैं। उन्हें कभी हिंदुओं की दीवाली या मुस्लिमों के ईद पर उनके घर जाना चाहिए जिससे उन्हें यह बात पता चल सके कि भारतीय समाज में गले लगाने का मतलब क्या होता है। राजबब्बर युवा कांग्रेस के द्वारा बुलाये गए संसद घेराव के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सिर्फ अमीरों को गले लगाते हैं मोदी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल अमीरों को गले लगाते हैं। वे कभी छोटे लोगों को गले नहीं लगते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वे उन छोटे राष्ट्रों के नेताओं को गले जरूर लगा लेते हैं जिससे उन देशों में उनके प्रिय मेहुल चौकसी जैसे लोगों को नागरिकता मिल सके।

राफेल सौदे पर कसा तंज

प्रसिद्ध अभिनेता रहे राजबब्बर ने कहा कि किसी भी तरह का बड़ा ठेका देने के पहले कम्पनियों के अनुभव को परखा जाता है। लेकिन सिर्फ मोदी सरकार ऐसी है जिसने विमान बनाने का सौदा उस कम्पनी को दे दिया जिसे साइकिल बनाने तक का अनुभव नहीं है।

सरकार के जाने का समय आ गया

युवा कांग्रेस के नेता केशव चंद यादव ने कहा कि इस सरकार के जाने का वक़्त आ गया है। दो करोड़ लोगों को रोजगार दिलाने का दावा करके सत्ता में आई सरकार दो हजार लोगों को भी रोजगार नहीं दिला पा रही है। उलटे उन्हें पकोड़ा तलने की सलाह देकर उनकी प्रतिभा का मजाक उड़ाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता यादव ने कहा कि सरकार सत्ता में आने के बाद यह भूल गई कि जिस युवा ने उन्हें सत्ता सौंपी है, वह उन्हें सत्ता से हटा भी सकता है। इसलिए सरकार को समय रहते सुधर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकार के जाने का वक़्त आ गया है।

राहुल को पीएम बनाने के लिए करेंगे काम

कांग्रेस नेता यादव ने कहा कि सरकार कहती है कि देश बदल रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह बदलाव सिर्फ रिलायंस, माल्या और चौकसियों के लिए आया है। सामान्य आदमी की सच्चाई यही है कि इसी सरकार की नाक के नीचे तीन बच्चों की मौत भूख से हो गयी।

आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कारगिल विजय में राजीव गांधी के द्वारा लाई गई उन्हीं तोपों ने अपना कमाल दिखाया था जिनके नाम पर राजीव को बदनाम किया गया था। उन्होंने कहा कि आज सरकार इस बात का जवाब नहीं दे रही है कि राफेल विमानों की कीमत तीन गुनी क्यों बढ़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत