आयुष्मान खुराना और भूमि पदनेकर
की जोड़ी को दर्शकों ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म में काफी पसंद किया था। अब
ये जोड़ी एक बार फिर अपने फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार है। आनंद एल राय की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' की रिलीज डेट आ गई है।
आयुष्मान और भूमि की 'शुभ मंगल सावधान' एक
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी
फिल्म 'कल्याना समयल साधम' का रीमेक है।
![फिर एक साथ दिखेंगे आयुष्मान और भूमि पदनेकर monali thakur,bhoomi pednekar,ayushman and bhoomi pednekar,shubh mangal savdhan,dum laga ke haisha,kumar sanu,ayushman khurana songs,ayushman khurana]()
इस फिल्म में न ही सिर्फ आयुष्मान और भूमि की जोड़ी दोबारा देखने को
मिलेगी, बल्कि 'दम लगा के हईशा' फिल्म के कंपोजर अनु मलिक और गीतकार वरुण
ग्रोवर भी इस फिल्म में अपने गानों का जादू बिखेरेंगे। मोनाली ठाकुर और
कुमार सानू ने फिल्म के लिए कई गाने गाए हैं।