न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर भूमि पूजन / यूपी के दोनों डिप्टी CM का हुआ कोरोना टेस्ट, ये रही रिपोर्ट

अयोध्या में भूमि पूजन से पहले योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा का कोरोना टेस्ट किया गया है और दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 4:42:01

राम मंदिर भूमि पूजन / यूपी के दोनों डिप्टी CM का हुआ कोरोना टेस्ट, ये रही रिपोर्ट

राम की नगरी अयोध्या में इतिहास रचे जाने में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। जिसके बाद राम मंदिर निर्माण का काम तेज हो जाएगा। अयोध्या पूरी तरह सजकर तैयार है, गली-गली में राम नाम का भजन गाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। पीएम मोदी बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास अयोध्या पहुंचेंगे और करीब तीन घंटे तक वहां पर रुकेंगे। अयोध्या में मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है, आज शाम तक अयोध्या की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। वहीं, अयोध्या में भूमि पूजन से पहले योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा का कोरोना टेस्ट किया गया है और दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दरअसल, जितने भी लोग 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होने वाले हैं, उन सभी का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही आमंत्रित अतिथियों को प्रवेश मिलेगा। इतना ही नहीं, मंगलवार को अयोध्या पहुंच रहे आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का भी कोरोना टेस्ट किया गया। बता दे, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी अयोध्या पहुंच गए हैं। वह यहां पर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोनों डिप्टी सीएम को मिली ये जिम्मेदारी

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों ऊपमुख्यमंत्री मंगलवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और डिप्टी सीएम केशव मौर्य सड़क के रास्ते अयोध्या पहुंचेंगे। दोनों डिप्टी सीएम पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को भी देखेंगे। साथ ही इन्‍हें देश भर से आने वाले संत समाज के लोग और मेहमानों को रिसीव करने की ज़िम्मेदारी दी गयी है। लिहाजा दोनों का कोविड-19 टेस्ट करवाया गया है।

बता दें कि हाईप्रोफाइल नेताओं के कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मेदांता अस्पताल में एडमिट हुए हैं। उधर, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी संक्रमित मिले हैं। यूपी के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं रविवार को कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई।

अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या पहुंचने से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई है। राम जन्मभूमि क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है, साथ ही मॉक ड्रिल भी की गई है। पूरे जिले को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं भूमि पूजन वाले दिन एक साथ पांच लोग इकट्ठे नहीं होंगे। एक दिन पहले ही अयोध्या की सीमाएं सील कर दी जाएगी। यानी जितने भी आमंत्रित मेहमान होंगे वे चार अगस्त को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे।

शनिवार को मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने अयोध्या का दौरा कर रामजन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर अधिकारियों को उस पर अमल का निर्देश जारी कर दिया है। जिसके तहत प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कई प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है।

बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। पीएम मोदी सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे और यहां हनुमानजी का दर्शन करेंगे। हनुमान गढ़ी में पीएम मोदी का स्वागत साफा, मुकुट और गदा से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल