न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5100 कलश-रामधुन में मग्न अयोध्या, एक नज़र डालिए बुधवार को राम नगरी में क्या-क्या खास होने वाला है

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या उत्सव के लिए गेरुआ ओढ़े तैयार हो चुकी है। पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 3:35:04

5100 कलश-रामधुन में मग्न अयोध्या, एक नज़र डालिए बुधवार को राम नगरी में क्या-क्या खास होने वाला है

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या उत्सव के लिए गेरुआ ओढ़े तैयार हो चुकी है। पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। लड्‌डू बन गए हैं, जो घर-घर बांटे जाएंगे। मंदिरों में रौनक आम दिनों से कुछ ज्यादा है। मंदिरों से आती मंजीरों और रामधुन की आवाजें थमने का नाम नहीं ले रहीं। अयोध्या में दीवाली जैसा माहौल बना दिया गया है। कोरोना की वजह से लोग कार्यक्रम देखने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन वे घर के बाहर रंगोली और छत पर केसरिया झंडा लगाकर लोग खुद की मौजूदगी दर्ज कराने में पीछे नहीं हैं। कुछ लोग केसरिया पट्टी गले में पहनकर घूम रहे हैं तो कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों पर झंडा लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी भव्य स्वागत होना है, ऐसे में बुधवार को अयोध्या में क्या-क्या खास होने जा रहा है। एक नज़र डालिए...

- भूमि पूजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 5100 कलश तैयार किए गए हैं। कुछ कलश भूमि पूजन में इस्तेमाल होंगे और कुछ कलश को जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरेगा वहां पर सड़क के दोनों किनारों पर रखा जाएंगे। अयोध्या में आज और कल उनमें दीप जलाए किए जाएंगे।

- जन्मभूमि से 2-4 किलोमीटर दूर रहने वाले भी टीवी के जरिए उत्सव में शामिल होने का प्लान बना चुके हैं। 5 अगस्त का दिन जैसे-जैसे पास आ रहा वैसे-वैसे अयोध्या के मंदिर और लोग उत्सव के माहौल में रमते जा रहे हैं। पूरे अयोध्या में भूमि पूजन के दिन 55 हजार किलो के देशी घी से बने बेसन के 14 लाख लड्डू बांटने की तैयारी है। भूमिपूजन के दिन अयोध्या के हर घर में चार लड्डू वाला पैकेट पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी निभा रहे ऋषि के मुताबिक, कुल14 लाख लड्डू बनाए जा रहे हैं जो कि साढ़े तीन लाख पैकेट में भरे जाएंगे। एक पैकेट में चार लड्डू हैं। जिला भाजपा की टीम इसे पूरे अयोध्या में पहुंचाएगी।

- पीएम मोदी जब अयोध्या पहुंचेंगे, तब सरयू दर्शन, पूजन, आचमन करेंगे। फिर वह हनुमानगढ़ी आएंगे और यहां हनुमानजी के दरबार में दर्शन पूजन परिक्रमा करेंगे। यहां पीएम मोदी को आशीर्वाद और मान स्वरूप साफा बांधा जाएगा साथ ही गदा सौंपा जाएगा।

ayodhya ram mandir,bhoomi pujan,ram mandir nirman,narendra modi,ram mandir bhoomi poojan,news,ayodhya news

- अयोध्या में आज शाम से बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन लग जाएगा। हालांकि, इस दौरान शहर के बाजार खुले रहेंगे, लेकिन एक स्थान पर पांच से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे।

- पीएम मोदी का स्वागत करने वालों में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी रहेंगे। इस दौरान वो पीएम मोदी को रामचरितमानस, राम नाम का साफा देंगे।

- अयोध्या में अभी से ही भजन कीर्तन शुरू हो गए हैं। जगह-जगह संतों का डेरा लगा है और लोगों से रामचरित मानस का पाठ करने को कहा गया है।

- ट्रस्ट की ओर से अपील की गई है कि अधिक लोग भूमि पूजन स्थल पर ना आएं, अपने घरों में रहकर दीये जलाएं और राम नाम का पाठ करें। कोरोना संकट के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन घंटे अयोध्या में रुकेंगे। पहले वो हनुमानगढ़ी जाएंगे, फिर रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे। उसके बाद भूमि पूजन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें