कुछ जगहों पर बर्ड फ़्लू से ज़्यादातर प्रवासी और जंगली पक्षियों के मरने की रिपोर्ट आयी है।मीट और अंडे को पूरी तरह पका कर खाएँ। घबराने की कोई बात नहीं है। राज्यों को सतर्क à
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा, 'कुछ जगहों पर बर्ड फ़्लू से ज़्यादातर प्रवासी और जंगली पक्षियों के मरने की रिपोर्ट र्आ है। मीट और अंडे को पूरी तरह पका कर खाएं। घबराने की कोई बात नहीं है। राज्यों को सतर्क कर हर संभव मदद की जा रही है।'
देश के 12 जगहों पर बर्ड फ्लू के बढ़ रहे खतरे के संबंध में जानकारी देते हुए एनिमल एंड फिशरीज रिसोर्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि ये बीमारी ज्यादातर माइग्रेटेड (प्रवासी) बर्ड से बाकी पक्षियों में फैलती है। उन्होंने कहा, 'अभी बहुत से राज्यों में इस बीमारी के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मीट और अंडे को पकाकर खाएं। उन्होंने कहा कि मीट और अंडों को 70 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करने से वायरस खत्म हो जाते हैं।'













