न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पुलिस भी नहीं सुरक्षित, सिपाहियों को भागकर बचानी पड़ी अपनी जान, जुआरी को छुड़ा ले गई भीड़

मथुरा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनोहरपुरा में जब पुलिस एक आरोपी को लेकर जा रहे थे तो भीड़ ने अचानक हमला कर दिया और सिपाहियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 8:21:47

उत्तरप्रदेश : पुलिस भी नहीं सुरक्षित, सिपाहियों को भागकर बचानी पड़ी अपनी जान, जुआरी को छुड़ा ले गई भीड़

उत्तरप्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जिससे आमजन में तो असुरक्षा है ही लेकिन अब ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैं। इसका ताजा मामले देखने को मिला मथुरा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनोहरपुरा में जब पुलिस एक आरोपी को लेकर जा रहे थे तो भीड़ ने अचानक हमला कर दिया और सिपाहियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। भीड़ आरोपी को भी छुड़ाकर ले गई। थाना गोविंद नगर के दो पुलिसकर्मी हरिओम और अनिरुद्ध शुक्रवार की दोपहर तकरीबन दो बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनोहरपुरा के स्लोटर हाउस वाली गली में मोटरसाइकिल से पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने वहीं रहने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा और मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने लगे।

news,latest news,crime news,crime in mathura,attack on police,uttar pradesh news

आरोपी के साथियों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। इस दौरान पकड़े गए व्यक्ति को उसके साथी छुड़ाकर ले गए। दोनों पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल छोड़कर जान बचाकर भागे। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही फोर्स के साथ एसपी सिटी उदय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति वांछित नहीं था। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे। इस दौरान घटना हुई। पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं।

जिन पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, उनकी तैनाती थाना गोविंद नगर में है। घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र में है। गोविंद नगर थाने के सिपाहियों का कोतवाली क्षेत्र में जुआ पकड़ने जाने की चर्चा है। स्लोटर हाउस वाली गली संवेदनशील इलाका है। इस इलाके में दूसरे थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों का जाना अधिकारियों को भी हजम नहीं हो रहा। हालांकि कोई अधिकारी भी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप