न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : असम की 15 वर्षीय किशोरी को धर्म परिवर्तन करा जबरन देह व्यापार में धकेला

एक मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सामने आया जहां असम की 15 वर्षीय किशोरी को धर्म परिवर्तन करा जबरन देह व्यापार में धकेला गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 7:12:21

उत्तरप्रदेश : असम की 15 वर्षीय किशोरी को धर्म परिवर्तन करा जबरन देह व्यापार में धकेला

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब लड़कियों को जबरन देह व्यापार की ओर धकेला जाता हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सामने आया जहां असम की 15 वर्षीय किशोरी को धर्म परिवर्तन करा जबरन देह व्यापार में धकेला गया। प्रयागराज की एक सामाजिक संस्था ने गुरुवार को पुलिस की मदद से पीड़ित किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को बेचने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

न्यू रेवाड़ी नर्सरी के पीछे गंदा नाला निवासी रूबीना और उसका पति मोहम्मद समीर मेला मेले में अपनी दुकान लगाते हैं। वे करीब दो साल पूर्व असोम के गुवाहाटी गए थे। वहां उन्हें एक 13 वर्षीय किशोरी मिली, इसे वे नाटक-नौटंकी में काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर एटा ले आए। आरोप है कि यहां लाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद नाम बदल दिया गया। पीड़ित किशोरी के अनुसार उससे पहले न्यू रेवाड़ी नगर में ही देह व्यापार कराया गया। इसके बाद उसे करीब एक साल पूर्व सीमा नामक महिला को दो लाख रुपये में बेच दिया गया। सीमा ने हिंदू नगर निवासी महिला जियो पत्नी शाकिर के मकान में कमरा किराए पर लिया और किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने लगी।

पीड़ित ने ग्राहक के माध्यम से संस्था को सूचना दी थी

किशोरी ने किसी ग्राहक के माध्यम से देह व्यापार में फंसे होने की जानकारी पत्र के माध्यम से प्रयागराज की सामाजिक संस्था फ्रीडम फर्म को दी। संस्था की संयोजिका प्रीति गौड़ ने बताया कि उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को ग्राहक बनाकर रेड लाइट एरिया में भेजा। मामले की पुष्टि होने संस्था की टीम गुरुवार को एटा आई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह को पूरा मामला बताया।

एसएसपी के आदेश पर मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती ने कोतवाली पुलिस के साथ गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे शाकिर के मकान में छापा मारा। यहां से किशोरी को बरामद कर लिया गया, लेकिन मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी महिला भाग गई। उधर, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही सीमा भी गायब हो गई।

पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती की तहरीर पर जियो पत्नी शाकिर, रूबीना और उसके पति मोहम्मद समीर और सीमा के खिलाफ किशोरी को अगवा करने और देह व्यापार कराने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रूबीना और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती ने बताया कि संस्था की पहल पर किशोरी को मुक्त कराया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल