न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मांकडिंग पर अश्विन ने दी फिंच को चेतावनी, हंसते हुए दिखाई दिए कोच पोंटिंग, VIDEO

इस मैच में रविचंद्रन अश्विन से जुड़ा मांकडिंग का मामला फिर चर्चा में आया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 9:02:12

IPL 2020 : मांकडिंग पर अश्विन ने दी फिंच को चेतावनी, हंसते हुए दिखाई दिए कोच पोंटिंग, VIDEO

दुबई में खेले गए सीजन के 19वें मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने बैंगलोर के बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौका ही नहीं दिया और 59 रन की बड़ी जीत दर्ज की। गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन से जुड़ा मांकडिंग का मामला फिर चर्चा में आया। इसके लिए अश्विन ने बैंगलोर के बल्लेबाज आरोन फिंच को चेतावनी जरूर दे डाली। इस वाकये में चलते खुद कोच पोंटिंग भी हंसते हुए दिखाई दिए।

दरअसल दुबई में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने थी। बैंगलोर की टीम दिल्ली के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडीक्कल बल्लेबाजी कर रहे थे और आरोन फिंच गेंदबाजी छोर पर थे। उस वक्त गेंदबाजी कर रहे अश्विन जैसे ही गेंदबाजी करने के लिए आगे बढ़े, आरोन फिंच क्रीज से काफी बाहर चले गए। लेकिन अश्विन ने गेंद नहीं फेंकी और रुककर फिंच को देखने लगे। अश्विन चाहते तो मांकडिंग नियम के तहत फिंच को आउट कर सकते थे लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। अश्विन के इस कदम को देखकर हर कोई हैरान रह गया और दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग समेत सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2019 में रविचंद्रन अश्विन द्वारा मांकडिंग का इस्तेमाल कर जोस बटलर को आउट करने को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसपर क्रिकेट जगत में एक बहस छिड़ गई थी। कई लोग इसे सही ठहरा रहे थे तो कुछ इसका विरोध कर रहे थे। दरअसल पिछले आईपीएल सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे अश्विन ने राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज जोस बटलर (69) को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट कर दिया था। अश्विन ने बटलर की गिल्लियां तब गिरा दी थी जब यह बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज से बाहर चला गया था।

बता दें कि पूर्व भारतीय स्पिनर वीनू मांकड के नाम पर पड़ा यह आउट करने का तरीका क्रिकेट के नियमों के अंतर्गत है लेकिन कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं। वीनू मांकड ने 1947 में इसी तरीके से आस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को आउट किया था।

अश्विन इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं, जिसके कोच रिकी पोंटिंग हैं और उनकी मांकडिंग पर अश्विन से अलग राय है। अश्विन जहां आउट करने के अपने इस कदम का बचाव करते हैं और खेल के नियमों के अंतर्गत बताते हैं। वहीं महान बल्लेबाज पोंटिंग को लगता है कि यह खेल भावना के खिलाफ था और उनकी टीम इस आईपीएल में इसका इस्तेमाल नहीं करेगी।

पोंटिंग ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कहा था, 'हम उन्हें आईपीएल में आउट करने के विवादास्पद तरीके ‘मांकडिंग’ को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि उनका मानना है कि यह तरीका खेल भावना के अंतर्गत नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती