न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल ने किया ऐलान- 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने 2022 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Election) चुनाव लड़ने का ऐलान (Declaration Of Fight) किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Dec 2020 2:09:42

केजरीवाल ने किया ऐलान- 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने 2022 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Election) चुनाव लड़ने का ऐलान (Declaration Of Fight) किया है। उन्‍होंने मंगलवार को इसकी घोषणा की। केजरीवाल ने योगी सरकार पर उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में पीछे ले जाने पर आरोप लगाए।

केजरीवाल ने कहा, ‘यूपी के लोग दिल्ली क्यों आ रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सुविधाएं नहीं हैं। अगर दिल्ली में सुविधाएं तैयार की जा सकती है तो UP में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। UP ने अब तक गंदी राजनीति देखी है। ऐसे में अब उसे नया मौका मिलना चाहिए।’

उन्‍होंने कहा कि जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले उन्‍होंने पार्टी बनाई थी और AAP दिल्‍ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्‍य विपक्षी दल की भूमिका भी निभााई।

केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे बड़ा विकासशील राज्य नहीं बन सकता? जब संगम विहार में मोहल्ला क्लीनिक खुल सकता है तो लखनऊ के गोमतीनगर में क्यों नहीं खुल सकता। UP में मुफ्त पानी और बिजली, प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल लोगों को क्यों नहीं मिल सकता? दिल्ली में UP में काफी लोग रहते हैं, हमारी अपील है कि उन्हें UP में भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबकी सरकार बन चुकी है। ऐसे में अब वहां के लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएंगे।

आपको बता दे, आम आदमी पार्टी के UP प्रभारी संजय सिंह अगस्त से उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। वे लगातार कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, कोरोना की जांच और इलाज में लापरवाही के मामले उठाकर योगी सरकार पर हमलावर हैं। अब तक संजय सिंह पर 11 से अधिक केस भी दर्ज हो चुके हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के अलावा पंजाब, गोवा और हरियाणा में भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है। जहां दिल्ली में आप की सरकार है वहीं, पंजाब में भी पार्टी को अच्छी सफलता मिली है। अपने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और फ्री बिजली-पानी के फॉर्मूले की बदौलत 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' ने 70 में 62 सीटें जीतकर दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब