न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान : कोरोना से मरने वालों के लिए करांची में 5 कब्रिस्तान रिजर्व

पाकिस्तान में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक 1625 केस सामने आए हैं और इनमें से 18 लोगों की मौत हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Mar 2020 2:11:55

पाकिस्तान : कोरोना से मरने वालों के लिए करांची में 5 कब्रिस्तान रिजर्व

पाकिस्तान में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक 1625 केस सामने आए हैं और इनमें से 18 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सिंध प्रांत से आए हैं। वहीं, पाकिस्तान में बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के सबसे बड़े शहर व सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शहर प्रशासन ने पांच कब्रिस्तानों को रिजर्व किया है। अब इन कब्रिस्तानों में इस बीमारी से मरने वालों को ही दफन किया जाएगा। सिंध और विशेष रूप से कराची, पाकिस्तान में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित स्थानों में शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि कराची के मेयर वसीम अख्तर की अध्यक्षता में नगर प्रशासन की बैठक में तय किया गया कि कोरोना वायरस से मरने वालों को शहर की पांच नामित कब्रिस्तानों में ही दफन किया जाए। बैठक में शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित इन कब्रिस्तानों के नाम तय किए गए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से मरने वालों का अंतिम संस्कार या दफनाना भी एक चुनौती बना हुआ है। संक्रमण की आशंका के कारण इस मामले में सभी जगहों पर विशेष एहतियात बरती जा रही है।

किसी मुस्लिम के मरने पर उसकी जनाजे की नमाज सामूहिक रूप से पढ़ी जाती है लेकिन महामारी के कारण नमाजे जनाजा को आम दिनों की तरह सामूहिक रूप से नहीं पढ़कर चंद लोगों द्वारा ही एकांत में पढ़ा जा रहा है। बता दे, बीते 24 घंटे में पाकिस्तान में इस बीमारी की चपेट में आकर जो पांच लोग मरे हैं, उनमें से दो की मौत कराची में हुई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में कराची में इस बीमारी के पांच और मामले सामने आए हैं।

coronavirus,coronavirus pakistan,pakistan,karachi,imran khan,world news,news

इस तरह कोरोना से लड़ेगा पाकिस्तान

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी योजना तैयार कर ली है। इमरान खान को विश्वास है कि उनका देश 'विश्वास और देश की युवा पीढ़ी' के दम पर इस वायरस पर विजय पा लेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का हवाला देते हुए इमरान ने कहा कि यह वायरस अमीर और गरीब के बीच फर्क नहीं करता। इमरान ने कहा कि उनका देश दो चीजों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतेगा और वे दो चीजें-विश्वास और देश की युवा पीढ़ी है। इमरान खान ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 'कोरोना टाइगर्स रिलीफ फंड' की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर