न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एप्पल बनी दुनिया की पहली एक लाख करोड़ डॉलर की कंपनी, खरीद सकती है 3 पाकिस्तान

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल बृहस्पतिवार को दुनिया की पहली एक लाख करोड़ डॉलर (लगभग 68,620 अरब रुपये) की कंपनी बन गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 9:10:41

एप्पल बनी दुनिया की पहली एक लाख करोड़ डॉलर की कंपनी, खरीद सकती है 3 पाकिस्तान

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल बृहस्पतिवार को दुनिया की पहली एक लाख करोड़ डॉलर (लगभग 68,620 अरब रुपये) की कंपनी बन गई। अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के एक शेयर की क़ीमत आज सुबह 207 डॉलर पर पहुंच गई। एप्पल, दूसरी बड़ी कंपनियों जैसे अमेज़ॉन, माइक्रोसॉफ्ट और फ़ेसबुक को पछाड़ते हुए पहली कंपनी बनी है यह आंकड़ा छुआ है।

मंगलवार से बृहस्पतिवार तक कंपनी के शेयरों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स ने 1976 में एक गैराज से इसकी शुरुआत की थी। 2011 में उनके निधन के बाद से टिम कुक कंपनी के मुखिया हैं। कंपनी की स्टॉक मार्केट वैल्यू, एक्सॉन मोबिल, प्रॉक्टर एंड गैंबल और एटीएंडटी की संयुक्त पूंजी से भी ज्यादा है। दूसरे नंबर पर अमेजन है जिसका मार्केट कैप 869 अरब डॉलर है। 2007 में आई-फ़ोन बाज़ार में आया था और उसके बाद से कंपनी के शेयरों में 1,100 फ़ीसदी का उछाल आया है। पिछले साल तो शेयरों की कीमत तकरीबन एक-तिहाई तक बढ़ गई। अगर कंपनी की स्थापना के साल 1980 से देखा जाए तो ये उछाल और हैरान कर देने वाला है। 1980 से अब तक 50,000 फ़ीसदी तक शेयरों की कीमत बढ़ गई है। इसी काल में एसएंडपी 500 कंपनी के लिए 2,000 फ़ीसदी उछाल ही आया है।

भारत की अर्थव्यवस्था का करीब 38 फीसदी

एप्पल की एक लाख करोड़ डॉलर की मार्केट वैल्यू भारत की अर्थव्यवस्था का करीब 38 फीसदी है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसकी कुल अर्थव्यवस्था 2.6 लाख करोड़ डॉलर है।

टीसीएस से 9 गुना बड़ी कंपनी

भारत की बड़ी कंपनी टीसीएस हैं। हाल ही में टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्री बिलियन डॉलर की कंपनियां बनी हैं। एप्पल टीसीएस के मुकाबले 9 गुना बड़ी कंपनी है।

एप्पल खरीद सकती है 3 पाकिस्तान

एप्पल की तुलना अगर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से की जाए तो वह अकेले ही 3 से ज्यादा पाकिस्तान खरीद सकती है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 304 अरब डॉलर के करीब है।

फोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

कंपनी का मुनाफा इसलिए बढ़ गया क्योंकि आईफोन के सभी पिछले मॉडल्स की कीमतों में 20 फीसदी की वृद्धि हो गई है। अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी के आईफोन की बिक्री 1 फीसदी बढ़ गई है, लेकिन आय में भी 17 फीसदी का इजाफा हो गया है।

यह 606 डॉलर (41,800 रुपये) से बढ़कर 724 डॉलर (50,000 रुपये) हो गई है। सीईओ टिम कुक के अनुसार दाम ज्यादा होने के बावजूद आईफोन-X सबसे लोकप्रिय फोन रहा। इसकी कीमत 999 डॉलर से शुरू होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम