न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लगभग 3 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ एप्पल का ये कंप्यूटर, जाने क्या है इसमें खास

अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने 1976-77 में बने अपने पहले कंप्यूटर 'एपल-1' के एक नायाब मॉडल को 3,75,000 डॉलर (करीब 2.65 करोड़ रुपये) में नीलाम कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Sep 2018 7:32:16

लगभग 3 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ एप्पल का ये कंप्यूटर, जाने क्या है इसमें खास

अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने 1976-77 में बने अपने पहले कंप्यूटर 'एपल-1' के एक नायाब मॉडल को 3,75,000 डॉलर (करीब 2.65 करोड़ रुपये) में नीलाम कर दिया है। इस कंप्यूटर को एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने बनाया था और सबसे गजब की बात यह है कि यह कंप्यूटर अब भी पूरी तरह से काम कर रहा है। स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियेक ने इस कंप्यूटर को एक सर्किट बोर्ड के तौर पर किया था, जिसे एक किट के तौर पर बेचा जाना था और इलेक्ट्रॉनिक्स का शौक रखने वाले लोग इसके खरीदार थे। यह उन शुरुआती पर्सनल कंप्यूटर्स में से एक है, जिसके पार्ट्स को जोड़ने की यूजर्स को जरूरत नहीं पड़ती थी।

स्टीव जॉब्स ने तलाशे थे कंप्यूटर के खरीदार


अमेरिका के ऑक्शन हाउस ‘RR ऑक्शन’ के मुताबिक, खरीदारों की तलाश में जॉब्स ने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू की ‘द बाइट शॉप’ के मालिक पॉल टेरेल से संपर्क किया था। यह दुनिया में पर्सनल कंप्यूटर का पहले स्टोर्स में से एक था। कंप्यूटर की पहुंच इलेक्ट्रॉनिक्स का शौक रखने वालों के साथ ही अन्य लोगों तक पहुंचाने के लक्ष्य से टेरेल 50 एप्पल-1 कंप्यूटर खरीदने के लिए तैयार हो गए थे। उनकी शर्त थी कि ये कंप्यूटर पूरी तरह असेंबल होने चाहिए।

Apple,apple 1 computer,auction

उस समय करीब 48,000 रुपये में बिके थे ये कंप्यूटर

इसी के साथ, एप्पल-1 पहला ‘पर्सनल’ कंप्यूटर बन गया जिसे यूजर द्वारा जोड़े जाने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद जॉब्स और वोजनियेक ने साथ मिलकर करीब 200 एप्पल-1 कंप्यूटर बनाए और उनमें से 175 बेचे। ऑक्शन हाउस ने एक बयान में बताया कि यह एप्पल-1, मूल 200 कंप्यूटरों में से बचे 60-70 में से एक है। उस वक्त उनके कंप्यूटर 666.66 डॉलर (तकरीबन 48 हजार रुपये) में बिके थे। एप्पल-1 एक्सपर्ट कोरी कोहेन ने 2018 में इस कंप्यूटर को उसकी मूल एवं क्रियाशील रूप में बहाल कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल