न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : हुआ अंकित की हत्या का खुलासा, घर की महिलाओं के साथ अनैतिक संबंधों के शक में गोलीबारी

अब पुलिस ने इस हत्या का खुलासा किया हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनैतिक संबंधों के शक में युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 9:17:33

उत्तरप्रदेश : हुआ अंकित की हत्या का खुलासा, घर की महिलाओं के साथ अनैतिक संबंधों के शक में गोलीबारी

16 अक्टूबर की देर रात अंकित (24) की रामराज थाना क्षेत्र के गांव जीवनपुरी में गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बाइक से अपने कृषि फार्म से घर लौट रहा था। अब पुलिस ने इस हत्या का खुलासा किया हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनैतिक संबंधों के शक में युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

अंकित मूल रूप से फुगाना थाना क्षेत्र के गांव कुरावा का रहने वाला था। यहां वह कृषि फार्म में रहता था। हत्या की घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। रामराज पुलिस ने शनिवार सुबह गांव जीवनपुरी निवासी रणधीर, रणबीर व कुलदीप को गिरफ्तार किया, जिनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तंमचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

घटना का खुलासा करते हुए एसओ रामराज सतेंद्र नागर ने बताया कि अंकित का रणधीर के घर आना-जाना था। रणधीर को यह पसंद नहीं था। रणधीर उस पर अपने घर की महिलाओं के साथ अनैतिक संबंधों का भी शक जताता था। रणधीर ने गांव के ही कुलदीप व रणबीर के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

ये था पूरा मामला

एसओ के अनुसार, 16 अक्टूबर को रणधीर व कुलदीप फॉर्म हाउस से अंकित को उसी की बाइक से अपने साथ लेकर घटनास्थल तक पहुंचे, जहां रणबीर पहले से खड़ा उनका इंतजार कर रहा था। घटनास्थल पर पहुंचने पर आरोपियों ने अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

तीनों आरोपियों पर हैं हत्या के मुकदमे

एसओ रामराज सतेंद्र नागर ने बताया कि अंकित की हत्या में गिरफ्तार किए गए रणधीर, कुलदीप व रणबीर पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। तीनों ही आरोपियों पर पहले भी शहर कोतवाली व थाना शाहपुर में हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने जमीन रंजिश के चलते पूर्व में ये हत्याएं की थीं, जिनमें वे जमानत पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल