न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : पूरे सीजन से बाहर हुए ये बड़े गेंदबाज, एक के कूल्हे में तो दूसरे के अंगुली में चोट

दो प्रमुख गेंदबाज अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा और दिग्गज पेसर भुवनेश्वर कुमार दोनों चोट के चलते इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 9:14:52

IPL 2020 : पूरे सीजन से बाहर हुए ये बड़े गेंदबाज, एक के कूल्हे में तो दूसरे के अंगुली में चोट

आईपीएल के 13वें सीजन का रोमांच लगातार जारी हैं जो कि इस बार UAE में खेला जा रहा हैं। लेकिन इस बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई हैं क्योंकि दो प्रमुख गेंदबाज अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा और दिग्गज पेसर भुवनेश्वर कुमार दोनों चोट के चलते इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इससे दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा नुकसान हुआ हैं। दोनों गेंदबाज अभी तक टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में थे।

भुवनेश्वर कुमार को कूल्हे में चोट

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बीते शुक्रवार को 19वें ओवर में भुवी चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान फिजियो ने उनकी जांच भी की थी, मगर इसके बाद उन्हें मजबूरन मैदान से बाहर जाना पड़ा था, उनकी गैर मौजूदगी में खलील अहमद ने ओवर पूरा किया था। भुवी इस सीजन में रंग में नजर आ रहे थे। 0/25, 0/29, 2/25 और 1/20 के आंकड़े उनके दमदार फॉर्म के परिचायक हैं। भुवी पिछले कुछ समय से ही चोट से जूझ रहे थे, पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पोर्ट्स हर्निया का इलाज करवाया। आईपीएल 2018 के दौरान भी वह चोटिल हो गए थे, इससे पहले हैदराबाद के एक अन्य तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, उनकी जगह बतौर रिप्लेसमेंट जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अबतक एक भी मैच नहीं खेला है।

अमित मिश्रा की अंगुली में चोट

37 वर्षीय अमित मिश्रा ने बीते शनिवार को कोलकाता नाइटाइराइडर्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला मैच खेला था। शारजाह में खेले गए इस मैच में दिल्ली की जीत में इस लेग स्पिनर का अहम योगदान था। वह रंग में नजर आ रहे थे, इस मैच में चोटिल होने के बाद ही उनका रविवार को स्कैन हुआ। अब टीम मैनेजमेंट अमित मिश्रा की रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटा हुआ है। यूएई की धीमी पिचों में उनका अनुभव बेहद कारगर होता, लेकिन नितीश राणा का कैच पकड़ने के दौरान उन्होंने अपनी अंगुली चोटिल कर ली, इससे पहले रविचंद्रन अश्विन भी सीजन के पहले मैच में सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद ही चोटिल हो गए थे, जिसके बाद केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने वापसी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती