न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में हालात बेकाबू, पिछले 24 घंटे में मिले 4 लाख नए कोरोना मरीज, 2,756 लोगों की हुई मौत

सीडीसी ने अपने शनिवार के अपडेट में कहा कि अमेरिका में बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,756 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 2:44:21

अमेरिका में हालात बेकाबू, पिछले 24 घंटे में मिले 4 लाख नए कोरोना मरीज, 2,756 लोगों की हुई मौत

अमेरिका में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इस बीच यहां कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां, चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2500 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने अपने नवीनतम अपडेट में अमेरिका में बीते 24 घंटे की अवधि में चार लाख से अधिक नए कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि की है। सीडीसी के शनिवार के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका के सभी राज्यों में शुक्रवार को कुल 4 लाख 3 हजार 359 नए मामले सामने आए। सीडीसी ने अपने शनिवार के अपडेट में कहा कि अमेरिका में बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,756 लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले अमेरिका में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले 11 दिसंबर को सामने आए थे। 11 दिसंबर को अमेरिका में 2 लाख 44 हजार 11 मामले सामने आए थे।

कोरोना वायरस ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, वर्तमान में पूरे अमेरिका में कोरोना वायरस से पीड़ित 1 लाख 14 हजार 750 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां अब तक 1.76 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोना से अब तक 3 लाख 15 हजार 600 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

अमेरिका को लेकर आया एक आंकड़ा बताता है कि यहां जेलों में बंद हर पांचवां कैदी कोरोना की चपेट में आ चुका है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे अमेरिका में गत चार नवंबर से एक लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?