न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना ने अमेरिका में तोड़े पुराने रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में मिले 2.90 लाख नए मरीज, 3,676 की हुई मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर के देशों में बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटों में आए नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने रिकॉर्ड बना दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 2:21:40

कोरोना ने अमेरिका में तोड़े पुराने रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में मिले 2.90 लाख नए मरीज, 3,676 की हुई मौत

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.93 करोड़ के ज्यादा हो गया। 6 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 19 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका में कोरोना से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर के देशों में बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटों में आए नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने रिकॉर्ड बना दिया। जॉन्‍स हॉपकिन्‍स यूनिवर्सिटी के अनुसार, पिछले 24 घंटे करीब 2 लाख 90 हजार मामले सामने आए हैं। और 3,676 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। शनिवार सुबह तक अमेरिका में कोविड-19 के कुल मामलों का आंकड़ा 21,857,293 हो गया और इसके कारण हुई मौतों की संख्‍या 368,736 हो गई है। जॉन्‍स हॉपकिन्‍स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 8 करोड़ 88 लाख के पार चली गई वहीं मरने वालों का आंकड़ा 19 लाख से अधिक हो चुका है।

अमेरिका में वैक्सीनेशन भले ही शुरू हो गया हो लेकिन, यहां हालात फिलहाल काबू में आते नहीं दिखते। हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को देश के अस्पतालों में कुल मिलाकर एक लाख 30 हजार नए मरीज भर्ती हुए। कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट में भी इसी आंकड़े की पुष्टि की गई है। यह लगातार 38वां दिन था जब देश के अस्पतालों में एक लाख से ज्यादा मरीज भर्ती हुए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

अमेरिका में जल्द से जल्द ज्यादा लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने नया प्लान तैयार किया है। उन्होंने स्टॉक में रखे कोरोना वैक्सीन की सारी डोज एकसाथ रिलीज करने का आदेश दिया है। कहा कि वैक्सीन को स्टॉक करके बिल्कुल नहीं रखा जाएगा है। जैसे-जैसे वैक्सीन आती जा रही है उसे जरूरतमंद लोगों को लगाई जाए। बाइडेन ट्रांजिट टीम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ट्रांजिट टीम के प्रवक्ता टीजे डक्लो ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को तुरंत वैक्सीन लग सके इसके लिए यह फैसला लिया गया है। इससे सप्लाई चेन में कहीं से भी रुकावट नहीं होगी।

बता दे, अमेरिका के बाद संक्रमण के सबसे अधिक मामले भारत में हैं। यहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 10,413,417 है और मरने वालों की 150,570 है। संक्रमण के मामले में तीसरे स्‍थान पर ब्राजील है जहां अब तक संक्रमण के कुल 8,013,708 मामले आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत