न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रा: आज से फिर जाएगा श्रद्धालुओं का जत्था, 94,412 श्रद्धालु अब तक कर चुके है दर्शन

रविवार को आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए अमरनाथ यात्रियों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल से आगे नहीं जाने दिया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jul 2018 8:15:36

अमरनाथ यात्रा: आज से फिर जाएगा श्रद्धालुओं का जत्था, 94,412 श्रद्धालु अब तक कर चुके है दर्शन

रविवार को आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए अमरनाथ यात्रियों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल से आगे नहीं जाने दिया गया। रविवार को सुरक्षा कारणों से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने से हजारों पर्यटक और अमरनाथ यात्री रास्ते में फंसे रहे। दोपहर बाद घाटी के लिए रामबन में रोके गए करीब एक हजार ट्रकों के साथ निजी वाहनों को ही भेजा गया। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को नहीं भेजा गया। राजोरी और पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। रविवार को बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में पहले से मौजूद यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर भेजा गया। इस बीच 11वें दिन 11282 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दर्शनार्थियों का आंकड़ा 94,412 तक पहुंच गया है। सोमवार को पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने वाले यात्रियों का एक लाख का आंकड़ा पार हो जाएगा। रविवार तक 94412 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। पिछले दो दिन से 9-11 हजार के बीच श्रद्धालु एक दिन में दर्शन कर रहे हैं। हालांकि पिछले दो साल के मुकाबले एक लाख का आंकड़ा देरी से पार हो रहा है। इसका बड़ा कारण खराब मौसम की मार और आतंकी घटनाओं की आशंकाओं के चलते यात्रा रुकना रहा है। वर्ष 2016 में सात दिन में 103063 और वर्ष 2017 में आठ दिन में 105380 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार सोमवार को 12वें दिन एक लाख आंकड़ा पार होने की उम्मीद है।

जम्मू से नहीं भेजे यात्री

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार को किसी भी यात्री को नहीं भेजा गया। यहां देर शाम तक करीब 2500 यात्री पहुंच गए थे। निजी वाहनों से हाईवे से सीधे गए यात्रियों को नगरोटा सहित अन्य स्थानों पर रोक दिया गया। इससे पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को यात्रियों का विरोध झेलना पड़ा।

आज 11.30 बजे के बाद वाहनों को इजाजत नहीं

मौसम की मार और घाटी में खराब हालात से देशभर से आए करीब बीस हजार अमरनाथ यात्रियों को पिछले सात दिन में विभिन्न जगहों पर रुकना पड़ा है। हाईवे ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सोमवार को सुबह 11.30 बजे के बाद घाटी के लिए वाहनों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पंजतरणी में यात्रियों को नकदी का संकट नहीं

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने बताया कि बोर्ड की ओर से जेएंडके बैंक के माइक्रो एटीएम से पंजतरणी में फंसे यात्रियों के लिए 3.62 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए। बालटाल और पहलगाम हवाई मार्ग से चापर सेवा जारी है।

गांदरबल जिला स्थित बालटाल बेस कैंप में हृदय गति रुकने से अमरनाथ महिला श्रद्धालु हैदराबाद निवासी लक्ष्मी भाई (54) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात लक्ष्मी भाई की हालत खराब होने पर उसे बेस कैंप लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसके साथ अब तक यात्रा में विभिन्न कारणों से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को गुजरात निवासी 45 वर्षीय यात्री गोरी शंकर की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर श्राइन बोर्ड ने एयरलिफ्ट करके उसे बेस कैंप बालटाल से स्किमस श्रीनगर में उचित इलाज के लिए शिफ्ट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत