न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस संदिग्ध होने के बावजूद डॉक्टर पति-पत्नी ने किए प्रसव और मोतियाबिंद के ऑपरेशन, मचा हड़कंप

आननफानन में डॉक्टर दंपती को होम आइसोलेशन दिया गया और साथ ही पीएमओ सुनील चौहान ने दोनों को नोटिस जारी किया। उधर, उच्च अधिकारियों को भी डॉक्टर दंपती की रिपोर्ट भेजी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Mar 2020 12:27:47

कोरोना वायरस संदिग्ध होने के बावजूद डॉक्टर पति-पत्नी ने किए प्रसव और मोतियाबिंद के ऑपरेशन, मचा हड़कंप

देशभर में कोरोना वायरस को लेकर सरकार आमजन को जागरुक कर रही है लेकिन अलवर जिले में एक डॉक्टर दंपती ने सरकार और चिकित्सा महकमे के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए विदेश से लौटने के बाद बिना होम आइसोलेशन लिए अस्पताल में आकर ड्यूटी कर संक्रमण के खतरे में डाल दिया है। उसके बाद चिकित्सा महकमा मामले को दबाते रहा और मामला मीडिया में आने के बाद डॉक्टर दंपती के संपर्क में आए स्टाफ और मरीजों को स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। डॉक्टर दम्पती ने प्रोटोकाल तोड़कर अस्पताल में साथी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और स्पोर्टिंग स्टाफ के साथ मरीजों का ऑपरेशन कर उनकी जान भी मुश्किल में डाल दी है। हालांकि आननफानन में डॉक्टर दंपती को होम आइसोलेशन दिया गया और साथ ही पीएमओ सुनील चौहान ने दोनों को नोटिस जारी किया। उधर, उच्च अधिकारियों को भी डॉक्टर दंपती की रिपोर्ट भेजी है।

2 मार्च से 12 मार्च तक अवकाश था लिया

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएमओ सुनील चौहान का कहना है कि डॉक्टर दंपती ने 4 फरवरी को निजी काम के चलते उपार्जित अवकाश के लिए आवेदन किया था। जिसमें उन्होंने 2 मार्च से 12 मार्च तक अवकाश लिया था। उसके बाद कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते चिकित्सा विभाग ने सभी चिकित्सा कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी थी। इसके बाद अस्पताल प्रसासन ने 4 मार्च को अस्पताल के सहायक कर्मचारी को घर के पते पर भेजकर छुट्टी रद्द होने की सूचना भिजवाई लेकिन घर पर ताला लगा मिलने के बाद अगले दिन रजिस्टर्ड डाक से अवकाश रद्द होने की सूचना भिजवाई गई। अवकाश रद्द होने की सूचना के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर ने महिला अस्पताल में 12 मार्च को ज्वॉइन कर लिया और प्रसूताओं की डिलीवरी ओर ऑपरेशन किए। अगले दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन किया और मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। इसके बाद 13 मार्च को अस्पताल के पीएमओ के पास सीएमएचओ के पास से विदेश से लौटे से कोरोना वायरस से संदिग्धों की सूची में डॉक्टर दंपती का नाम आने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया।

संदिग्धों में नाम शामिल होने के बाद दोनों डॉक्टरों को होम आइसोलेशन दिया गया और पीएमओ सुनील चौहान ने बिना सूचना के विदेश यात्रा करने और वापिस लौट कर ड्यूटी ज्वाइन करने और तथ्य छिपाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर