न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : स्कूल खुलते ही संक्रमित हुए टीचर्स और विद्यार्थी, अब तक 333 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा में स्कूल खुलने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। टीचर्स और विद्यार्थी लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Nov 2020 10:19:58

हरियाणा : स्कूल खुलते ही संक्रमित हुए टीचर्स और विद्यार्थी, अब तक 333 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा में स्कूल खुलने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। टीचर्स और विद्यार्थी लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में दो माह बाद फिर से एक्टिव केस 20 हजार पार हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर स्कूलों में दिखा है। गुरुवार को 56 बच्चे और पॉजिटिव मिले। अब तक 333 स्कूली बच्चे और 38 शिक्षक पॉजिटिव आ चुके हैं। इसलिए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 30 नवंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा में 9 से 12 कक्षा तक के छात्रों के लिए 2 नवंबर से स्कूल खोले गए थे। हालांकि छात्रों को अभिभावकों की अनुमति के साथ ही स्कूल आने की इजाजत थी।

रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 115, जींद में 49 बच्चे संक्रमित

- गुरुवार को 56 बच्चे पॉजिटिव मिले। इनमें हिसार में 15, रोहतक में 14, नारनौल में 13, जींद में 12 व रेवाड़ी में 2 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
- अब तक रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 115, जींद में 49, चरखी दादरी में 36, झज्जर में 34, नारनौल में 25, रोहतक में 14, कैथल में 12, सिरसा में 11, पानीपत में 9, फरीदाबाद में 7 और हिसार में 21 बच्चे संक्रमित मिले हैं।
- रेवाड़ी में 11 स्कूलों को जिला प्रशासन ने दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया है और सिरसा में सीडीएलयू को दो दिन के लिए बंद किया गया है।
- प्रदेश में 315 बच्चों और 53 अध्यापकों का तापमान सामान्य से अधिक पाया गया।
- बंद किए गए स्कूलों को सैनिटाइज किया गया है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना स्कूलों में प्रवेश कर गया है तो इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करेंगे कि स्कूल खुले रखें या बंद करें। उन्होंने कहा कि योजना बनाएंगे कि हजार लोगों पर एक डॉक्टर दे सकें। उधर, रोहतक पीजीआई में आईसीयू के बेड भर गए हैं और इसको देखते हुए नए ओटी में 66 बेड का आईसीयू चलाने का निर्णय लिया है। बढ़ते केसों को देखते हुए एम्स निदेशक के नेतृत्व में केंद्र सरकार की एक टीम हरियाणा आएगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शुक्रवार को वैक्सीन की डोज कैंट सिविल अस्पताल में दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?