न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : बिहार चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश से भेजी जा रही शराब, तस्कर एंबुलेंस की ले रहे मदद

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस द्वारा तस्करों को पकड़ा गया हैं जो आंख में धूल झोंकने के लिए तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 6:44:51

उत्तरप्रदेश : बिहार चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश से भेजी जा रही शराब, तस्कर एंबुलेंस की ले रहे मदद

बिहार में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर वहां प्रचार जारी हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपराधिक गतिविधियाँ और तस्करी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस द्वारा तस्करों को पकड़ा गया हैं जो आंख में धूल झोंकने के लिए तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। बावजूद उनकी चाल कामयाब नहीं हो पा रही है। मझौलीराज चौकी पर मंगलवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान एक निजी एंबुलेंस से सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब गोरखपुर से सीवान पहुंचाने जा रहे थे।

कोतवाल नवीन कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर मझौलीराज पुलिस चौकी के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सलेमपुर के तरफ से आ रही एक निजी एंबुलेंस दिखी। संदिग्ध देख उसे रोका गया। एंबुलेंस की तलाशी में 7 पेटी अंग्रेजी शराब की पाई गई।

मामले की हो रही है जांच

पुलिस ने शराब को एंबुलेंस समेत कब्जे में लिया। वहीं इसमें शामिल सीवान जिले के थाना मुफलिस के हांदा खुर्द गांव निवासी पंकज कुमार व इसी जिले के महदेवा थाना के ददिया टाउन भड़रिया व्यापार मंडल निवासी संदीप कुमार को हिरासत में ले लिया।

वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी दुर्गादत्त पांडेय, एसएसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राम बाबू यादव, राम सिंह यादव आदि शामिल रहे। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात

वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...

जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...

AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज

‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...

सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां

फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम