न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कटाक्ष : योगी सरकार लोगों को भगवा क्रीम लगा रही : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने गोमतीनगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में योगी सरकार की रंग की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं पर रंग बदल रहे हैं तो कहीं पर वर्दी बदली जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Jan 2018 9:19:41

कटाक्ष : योगी सरकार लोगों को भगवा क्रीम लगा रही : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने गोमतीनगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में योगी सरकार की रंग की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं पर रंग बदल रहे हैं तो कहीं पर वर्दी बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि रंग बदलने से विकास नहीं होगा। काम करोगे, खुशहाली लाओगे तो अपने आप चहरे का रंग बदल जाएगा। ये सरकार लोगों को भगवा क्रीम लगा रही है। बच्चों को अभी तक स्वेटर वितरण नहीं किए जाने पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते कहा कि सर्दी में स्वेटर बंट जाने चाहिए थे। जो सरकार स्वेटर नहीं दे पा रही उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है उसके करोड़ों सदस्य हैं, सभी ने एक-एक स्वेटर बुना होता और सरकार ने स्वेटर बुना होता तो अब तक बच्चों को स्वेटर मिल जाते। उन्होंने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि सरकार समाजवादी पेंशन बांट दे सभी मां अपने बच्चों के लिए स्वेटर खरीद लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों का खाना रोककर स्वेटर दे रही है। स्वेटर अभी भी सरकार बुन ले तो बच्चों को मिल जाएंगे।

विधानसभा के बाहर आलू फेंके जाने और किसानों की बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि खुद को किसानों का हितैषी बताने वाली प्रदेश सरकार चिंता कर रही है आलू विधानसभा के सामने कैसे आ गया, सरकार सोच रही है कि यह पुलिस की लापरवाही है, लेकिन सरकार ने किसानों से आलू खरीदा होता तो शायद आलू नहीं आता।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार को अपना वचन याद रखना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। और अब किसानों के विरोध के बाद प्रदेश सरकार को हिमाचल में बोलना पड़ा कि आलू की कीमत देने का इंतजाम कर लिया है। उन्होंने कहा कि किसान से खरीदे होते तो सड़ रहा आलू बर्बाद नहीं होता।

यूपी किसानों की बदहाल स्थिति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि किसानों को उनकी आलू की कीमत नहीं मिली है। किसानों को धान की कीमत भी नहीं मिली है। गन्ना किसान बिक गया। सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने इस सरकार में की है।

मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा हि यदि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम या खत्म हुआ है तो हम तो कहेंगे कि नए साल पर एक बार और नोटबंदी कर दी जाए, ताकि भ्रष्टाचार खत्म हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन