2016 में ऐश्वर्या राइ बच्चन की 'सरबजीत' ने उन्हें सिनमा जगत में उनकी खोई पहचान दिलाई। ये ही नहीं, ऐ दिल है मुश्किल में सबा के किरदार से उन्होंने खूब तारीफें लूटी। इन्होने सरबजीत फिल्म में दलबीर कौर का किरदार निभाया था , और इस किरदार को इतना सराहा गया की इन्हे कई अवार्ड्स से सम्मानित भी किया गया। कल , इसी किरदार के लिए इन्हे दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
![ऐश्वर्या को दादा साहेब फालके अवार्ड से किया सम्मानित aishwarya rai bacchan,aishwarya rai has been awarded by dada saheb phalke award for sarabjeet,sarabjeet,dada saheb phalke award]()
ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती की जितनी तारीफ़ की जाये उतनी कम है। और जब बात उनकी अदाकारी की हो , तो वह वाह- वाही लूटने में वे पीछे नहीं रहती है।
रविवार
रात हुए दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स में ऐश्वर्या, अंजू मोदी का लहँगा
पहने रेड कारपेट पे अपनी सुंदरता के जलवे बिखेरती नज़र आई। उन्होंने नीले
रंग का एम्ब्रोडरी जैकेट पहना था , जिसके साथ कमालकारी का दुपट्टा लिया था।
![ऐश्वर्या को दादा साहेब फालके अवार्ड से किया सम्मानित aishwarya rai bacchan,aishwarya rai has been awarded by dada saheb phalke award for sarabjeet,sarabjeet,dada saheb phalke award]()
हाल ही में कुछ दिन पहले इन्होने अपनी शादी की 10 वी
वर्षगाँठ मनाई है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने Vogue पत्रिका के लिए photoshoot
भी करवाया है।