न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : किसान आंदोलन की वजह से महंगा हुआ हवाई सफर, बढ़ा दिल्ली-गोवा का किराया

इस बार प्रदेश वासियों के लिए यह सफ़र थोड़ा महंगा साबित हो रहा हैं। किसान आन्दोलन के चलते लोग हवाई सफ़र करना ही पसंद कर रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 11:35:18

जयपुर : किसान आंदोलन की वजह से महंगा हुआ हवाई सफर, बढ़ा दिल्ली-गोवा का किराया

कोरोना के चलते इस बार पर्यटन बहुत कम रहा हैं। हांलाकि अब लोग एहतियात के साथ घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। क्रिसमस और नववर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए लोग पर्यटन का सहारा लेते हैं। लेकिन इस बार प्रदेश वासियों के लिए यह सफ़र थोड़ा महंगा साबित हो रहा हैं। किसान आन्दोलन के चलते लोग हवाई सफ़र करना ही पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड गोवा के लिए है। गोवा के लिए जब फ्लाइट शुरू हुई थी तो किराया 5300 रुपए था, लेकिन क्रिसमस से नववर्ष तक गोवा की फ्लाइट में किराया 10 हजार तक जा पहुंचा है।

आगामी दिनों में फ्लाइट में बुकिंग बढ़ने पर किराया और भी ज्यादा बढ़ सकता है। बड़ी संख्या में शहरवासी गोवा में जाकर नववर्ष सेलिब्रेट करेंगे। दरअसल गोवा के लिए 16 दिसंबर से ही फ्लाइट शुरू हुई है। यह एकमात्र फ्लाइट भी सप्ताह में महज 4 दिन संचालित हो रही है। ऐसे में फ्लाइट फुल चल रही है। वहीं दूसरी तरफ इन दिनों दिल्ली के लिए भी हवाई किराया बढ़ गया है।

दिल्ली के लिए जयपुर से रोजाना 5 फ्लाइट संचालित होती हैं, इसके बावजूद न्यूनतम किराया 3400 रुपए लग रहा है। जबकि आम दिनों में एक दिन पहले भी दिल्ली के लिए टिकट बुक करने पर हवाई किराया 2200 से 2500 रुपए रहता है। नववर्ष पर जयपुर से बड़ी संख्या में लोग जैसलमेर का रुख करते हैं, लेकिन इस बार सीधी फ्लाइट नहीं होने से अहमदाबाद होकर जाना पड़ रहा है।

दिल्ली के लिए पांच फ्लाइट्स सभी में किराया एक जैसा

जयपुर से दिल्ली के लिए पांच फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। बावजूद इसके सभी एयरलाइंस ने किसान आंदोलन के चलते सड़क मार्ग बंद होने का फायदा उठाते हुए सभी फ्लाइट्स का एक समान किराया कर दिया है। अभी जयपुर से दिल्ली के लिए सभी फ्लाइट्स में न्यूनतम किराया 3384 रुपए लग रहा है। एयरलाइंस ने 21 से 31 दिसंबर तक के लिए दिल्ली का किराया बढ़ा दिया है। तो वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते गोवा के लिए भी 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हवाई किराया बढ़ गया है।

अलग-अलग दिन 6899 से लेकर 10734 रु। तक किराया लग रहा है। तो वहीं जैसलमेर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियों को अहमदाबाद होकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में जैसलमेर के लिए 6670 से 7762 रु। किराया लग रहा है। इसी प्रकार उदयपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट नहीं होने से दिल्ली या मुंबई होकर जाना पड़ रहा है। जिसके चलते उदयपुर के लिए किराया 6062 से 7742 पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता