न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गेट बंद करते वक्त एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, हालत गंभीर, बड़ा सवाल, आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक!

छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे से सोमवार सुबह दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान एआई 864 से 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर 53 साल की एयर होस्टेस बुरी तरह जख्मी हो गई हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 11:06:56

गेट बंद करते वक्त एयर इंडिया के विमान से गिरी एयर होस्टेस, हालत गंभीर, बड़ा सवाल, आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक!

छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे से सोमवार सुबह दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान एआई 864 से 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर 53 साल की एयर होस्टेस बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब एयरहोस्टेस हर्षा लोबो फ्लाइट का पिछला दरवाजा बंद करने जा रही थीं, उसी दौरान वह नीचे गिर गईं। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एयरलाइंस में यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो जाती है?

बताया जा रहा है कि फ्लाइट के दरवाजे से जमीन की ऊंचाई 9 मीटर यानी तकरीबन 30 फीट थी। ऐक्सिडेंट सोमवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट में हुआ जब हर्षा और उनके केबिन क्रू के साथी एयरक्राफ्ट को उड़ान के लिए तैयार कर रहे थे। एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'पहली नजर में ऐसा मालूम होता है कि एल 5 दरवाजे को बंद करते समय हर्षा का बैलेंस बिगड़ गया होगा। यह फ्लाइट का पिछला दरवाजा होता है, और वह दरवाजे व सीढ़ी के बीच बने गैप में गिर गई होंगी।' उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बता दे, करीब तीन साल पहले इसी एयरपोर्ट पर पायलट्स ने गलती से इंजन को उल्टी दिशा चला दिया था। इससे एयर इंडिया के एक इंजीनियर ने एयरक्राफ्ट के इंजन में फंसकर अपनी जान गंवा दी थी।


टेक ऑफ के वक्त हटाई जाती हैं सीढ़ियां

दरअसल, टेक ऑफ और लैंडिंग के समय विमान से उतरने के लिए स्टेप सीढ़िया लगाई जाती हैं। इस हादसे के दौरान जब फ्लाइट टेकऑफ करने के लिए तैयार हुई तो सीढ़ियों को थोड़ा हटाया गया ताकि दरवाजे बंद किए जा सकें। इस वजह से वहां गैप बन गया और एयर होस्टेस का बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह उसी में गिर गईं।

एयर इंडिया ने दिए जांच के आदेश

हर्षा एयर इंडिया के साथ 30 साल से जुड़ी हुई हैं। घटना के बाद उन्हें तुरंत जुहू स्थित नानावती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें सीसीयू में भर्ती किया गया है। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, हमारी एक केबिन क्रू फ्लाइट ऑपरेटिंग एआई-864 BOMDEL हर्षा लोबो बी 777 एयरक्राफ्ट के दरवाजे एल5 से नीचे गिर गईं जब वह उसे बंद कर रही थीं। उन्हें पैर पर गंभीर चोट आई। एयर इंडिया मामले की जांच कर रहा है।' नानावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह गंभीर हालत में यहां लाई गई थीं। अस्पताल ने अपने बयान में बताया, मरीज के दाहिने पैर में, दोनों ए़ड़ियों में फ्रैक्चर है। इसके अलावा सीने, पेट और लोवर स्पाइन में सॉफ्ट टिशू इंजरी है। वह सर्वाइकल स्पाइन से भी पीड़ित हैं। ऑर्थोपेडिक्स ऐंड ट्रॉमेटॉलजी के डायरेक्टर डॉ. प्रकाश एम दोषी उनका इलाज कर रहे हैं।

एयरलाइंस के सेफ्टी कल्चर पर सवाल

हर्षा के पति मार्क लोबो का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वास्तव में यह हुआ कैसे? फ्लाइट में उनकी साथी इस बारे में गहराई से बता सकते हैं। वह एयर इंडिया में पिछले 30 साल से जुड़ी हुई हैं और अच्छी यादें हैं। बहराइन बेस्ड सेफ्टी एक्सपर्ट और इंडिगो एयरलाइन में ट्रेनिंग के पूर्व हेड अमित सिंह ने घटना के बारे में ट्वीट करते हुए खराब सेफ्टी कल्चर की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा, 'केबिन दरवाजे को ऑपरेट करते समय ऊंचाई से गिरने का खतरा रहता है।' वह आगे कहते हैं कि अगर एयरलाइंस की दूसरी सुविधाएं और उपाय तभी प्रभावी हो सकती हैं जब वहां एक अच्छा सेफ्टी कल्चर हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल