Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने पर भी ना मानें खुद को सुरक्षित, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। वे अब भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 10:40:09

कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने पर भी ना मानें खुद को सुरक्षित, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 5 लाख 40 हजार हो गए हैं। सोमवार को 37 हजार 592 संक्रमित मिले, 58 हजार 524 मरीज ठीक हो गए और 497 की मौत हो गई। इससे एक ही दिन में 21 हजार 443 एक्टिव केस कम हुए। ये नए केस का 58% हैं। प्रतिशत के हिसाब से 12 अक्टूबर के बाद यह दूसरी बड़ी गिरावट है। इससे पहले 26 अक्टूबर को 36 हजार 104 केस आए थे, जबकि 28 हजार 241 एक्टिव केस कम हुए थे। यह आंकड़ा नए केस का 78% था और 12 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा था। 21 जुलाई के बाद यह दूसरा मौका था जब 40 हजार से कम केस आए। 21 जुलाई को 39 हजार 170 केस आए थे। इसके बाद 26 अक्टूबर को 36 हजार 104 केस आए थे। 12 अक्टूबर के बाद छह बार 20 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब तक 82.66 लाख केस आ चुके हैं, 76 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख संक्रमित इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

वहीं, पूरी दुनिया की बात करे तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.73 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 40 लाख 12 हजार 909 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 12.10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

यह तो हम सभी जानते है कि दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। वे अब भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ऐसा देखा गया है कि जो लोग पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वे अब बिल्कुल भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए ज़रूरी है कि संक्रमण से उभरने के बाद भी ज़रूरी सावधानियां बरती जाएं।
coronavirus,covid 19,coronavirus patient world wide,coronavirus news,news कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी जाती है। ऐसे में उन्हें लगता है कि वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। विषेशज्ञों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा ठीक होने के बाद भी बना रखता है। ऐसे में ज़रूरी है कि कुछ महीनों तक सावधानियां बरती जाएं। ऐसा देखा गया है कि कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के कुछ समय बाद दोबारा संक्रमित हो जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप कुछ समय बाद दोबारा टेस्ट करा लें। टेस्ट कराने के आप जान पाएंगे कि आप संक्रमित हैं या नहीं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव आता है तो एक बार आरटी-पीसीआर टेस्ट ज़रूर करा लें। इससे आप पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएंगे कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।

इन बातों का रखे विशेष ध्यान

WHO के अनुसार, कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने के लिए हमें साफ़-सफाई का विशेष ख्याल रखना होगा। साथ ही समय-समय पर साबुन और पानी से हाथ धोते रहना होगा। हम एक अल्कोहॉल बेस्ड सैनेटाइज़र भी इस्तेमाल कर सकते हैं। विषेशज्ञ बताते हैं कि साबुन और पानी से हाथ धोते रहने से संक्रमण होने का खतरा कम रहता है। आपको बता दे, फ्रांस में लॉकडाउन का असर नहीं हो रहा है। दूसरा लॉकडाउन लगाए करीब एक हफ्ता गुजर चुका है, लेकिन अब तक संक्रमण की दर में कोई कमी नहीं आई। सोमवार को यहां 52 हजार 518 मामले सामने आए। इसी दौरान एक हजार लोगों को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। दूसरी तरफ, लॉकडाउन के बावजूद मामले बढ़ने के बाद एमैनुएल मैक्रों सरकार दबाव में है। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन हटा लेना चाहिए क्योंकि यह बेअसर साबित हो रहा है। हर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब कुल मामले करीब 15 लाख हो चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने एक बार फिर उन देशों को चेतावनी जारी की है जो महामारी को लेकर सख्त नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोल एडेनहोम ग्रेब्रियस ने कहा- अब भी वक्त है जब देशों को सख्ती दिखानी चाहिए। अब भी बहुत देर नहीं है। क्योंकि, अगर अब कदम नहीं उठाए तो हालात हाथ से निकल सकते हैं। अब मौका है जब दुनिया के नेताओं को आगे आना होगा और मिलकर इस महामारी का मुकाबला करना होगा। हमारे पास अब भी मौका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology