आज भी समाज में जब प्रेमी जोड़ों की बात की जाती हैं तो उनके मिलन को लेकर कई परेशानियां आती हैं। खासतौर से दोनों की जाति अलग होने के कारण। इसका एक नजारा देखने को मिला फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में जहां फेसबुक पर दोस्त बने प्रेमी जोड़े ने पहले मंदिर में शादी की और उसके बाद बैंड-बाजे के साथ ही कोतवाली पहुंच गए। उन्होनें पुलिस को शादी का पंजीकरण कराने को कहा।
![उत्तरप्रदेश : मंदिर में शादी करने के बाद बैंड-बाजे के साथ कोतवाली पहुंचा प्रेमी जोड़ा, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती news,latest news,married in the temple,couple arrived at kotwali,uttar pradesh news]()
नगर के मोहल्ला गंगदरवाजा निवासी शनि कौशल (26) पुत्र स्वदेश कुमार दिल्ली के रजौरी गार्डन में रहता था। वहां वे हाथ ठेली लगाकर खाने पीने का सामान बेंचता था। छह माह पहले दिल्ली के नागलोई निवासी पारुल शर्मा (25) पुत्री रामचरन शर्मा से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई।
![उत्तरप्रदेश : मंदिर में शादी करने के बाद बैंड-बाजे के साथ कोतवाली पहुंचा प्रेमी जोड़ा, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती news,latest news,married in the temple,couple arrived at kotwali,uttar pradesh news]()
चैटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए और बात शादी तक पहुंच गई। फिर कोरोना काल में लॉकडाउन से कारोबार ठप हुआ तो शनि घर आ गया। इसके बाद भी दोनों में फोन पर बातचीत होती रही। अलग-अलग जाति के होने से पारुल के परिजनों ने शादी का विरोध कर उस पर सख्ती कर दी।
उसका मोबाइल परिजनों ने ले लिया। मंगलवार रात किसी तरह पारुल बस से कायमगंज पहुंच गई। बुधवार दोपहर पारुल व शनि हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के साथ कोतवाली गेट के हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन बैंड बाजे के साथ कोतवाली पहंचे। दोनों ने इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय को अपने बालिग होने के कागजात दिए। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है।