न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी के साथ छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी, रास्ते में ढाबे पर किया चाय-नाश्ता

पांच राज्यों में चुनाव के लिए प्रचार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चों के साथ छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 1:07:39

प्रियंका गांधी के साथ छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी, रास्ते में ढाबे पर किया चाय-नाश्ता

पांच राज्यों में चुनाव के लिए प्रचार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चों के साथ छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे। बता दें, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सरकार बनाई है। कांग्रेस ने राजस्थान में 200 में से 99 सीटें हासिल की हैं, वहीं मध्य प्रदेश में 230 सीटों में 114 सीटें जीती हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में 68 पर जीत दर्ज की है। इन तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। बता दे, राजस्थान में अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं।

कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि प्रियंका के साथ राहुल छुट्टी मनाने के लिए मंगलवार को सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे। वह छराबरा में प्रियंका का निर्माणाधीन मकान देखने भी गए। उन्होंने बताया कि रास्ते में वे सोलन जिले में एक ढाबे पर कुछ मिनट के लिए रुके और चाय-नाश्ता किया।

congress,rahul gandhi,holiday,shimla,priyanka gandhi

राहुल के आने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता और महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। स्थानीय नेता के अनुसार राहुल ने उनसे कहा कि ‘वह हिमाचल के एक निजी दौरे पर आए हैं।' कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल, प्रियंका और उनके बच्चे छराबरा के एक होटल में रुके हुए हैं।'

इन तीनों राज्यों में सरकार बनाने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दायर सरकार के हलफनामे में व्याकरण संबंधी कथित अशुद्धियों को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तो अभी शुरुआत है और आने वाले समय में नोटबंदी तथा दूसरे मुद्दों पर भी ‘टाइपो एरर' (टाइपिंग की गलती) होंगी।

गांधी ने राफेल मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग दोहराई और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार इस मामले में बात करने से भाग रही है। उन्होंने कहा, ‘मैंने आपसे बोला था कि अब बहुत टाइपो एरर निकलेंगे। अभी तो शुरुआत हुई टाइपो एरर की। अभी एक के बाद एक टाईपो एरर निकलेंगे। आप देखना और जेपीसी के मामले में, राफेल के मामले में, किसान कर्जा माफी के मामले में, नोटबंदी के मामले में सबमें टाईपो एरर दिखाई देने शुरु हो जाएंगे। बुनियादी बात यह है कि हिंदुस्तान की जनता से चोरी की जा रही है, हिंदुस्तान के किसानों से चोरी की जा रही है, हिंदुस्तान के छोटे दुकानदारों से उनका पैसा छीन कर चोरी किया गया है।'

बता दें, सुप्रीम कोर्ट की ओर से राफेल मामले में सरकार के लिए राहत वाला जो फैसला आया उसमें कैग रिपोर्ट संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को दिए जाने का उल्लेख है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ, सरकार ने शीर्ष अदालत में स्पष्टीकरण देते हुए हलफनामा दायर कर कहा है कि आदेश के उस पैराग्राफ में संशोधन किया जाए जिसमें कैग और पीएसी का उल्लेख है।

congress,rahul gandhi,holiday,shimla,priyanka gandhi

'राहुल फॉर PM' पर बोली बीजेपी

मंगलवार को राम माधव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के डीएमके चीफ एम के स्टालिन के कदम की खिल्ली उडातें हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद अगले 10 साल तक खाली नहीं है।

माधव ने कहा, 'राहुल पर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का प्रस्ताव उन पार्टियों को भी नहीं सुहाया, जिनके साथ कांग्रेस महागठबंधन बनाना चाहती है।' राफेल पर बीजेपी महासचिव ने विपक्ष को चुनौती दी कि वह 25-30 सदस्यों वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का 'पलायनवादी रास्ता’ अपनाने के बजाय संसद में उसके सभी सदस्यों की मौजूदगी में चर्चा में हिस्सा ले। उन्होंने कहा, ‘जेपीसी संसद से ज्यादा शक्तिशाली नहीं है, संसद सर्वोच्च है।’ माधव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां राफेल मामले पर झूठ फैला कर एक महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी नेता ने कहा, 'डीएमके का रविवार का कार्यक्रम एक गरिमापूर्ण अवसर था, जहां उसके दिवंगत नेता एम. करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण हुआ। इसका उपयोग (केन्द्र) सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करने, उनके बारे में अनाप-शनाप बोलने और भावी प्रधानमंत्री की घोषणा करने के लिए किया गया।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत