न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JNU के बाद अहमदाबाद में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई लोग घायल

मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में ABVP और NSUI के छात्र आपस में भिड़ गए। यहां ABVP दफ्तर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर-लाठी चले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 12:22:53

JNU के बाद अहमदाबाद में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई लोग घायल

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में में रविवार रात लाठियों और लोहे की छड़ों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। अब इस हिंसा की आग देश के अन्य शहरों में पहुंच रही है। मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में ABVP और NSUI के छात्र आपस में भिड़ गए। यहां ABVP दफ्तर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर-लाठी चले। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में ABVP दफ्तर के बाहर JNU हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। तभी वहां पर NSUI और ABVP के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई।

आपको बता दें कि रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने कैंपस में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान नकाबपोशों की तरफ से छात्रों और फैकल्टी पर हमला किया गया था, जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

आपको बता दे, 5 जनवरी को JNU में हुई हिंसा के बाद देश की कई यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया था, इस दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था। बंगाल में हुए इस प्रदर्शन में जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र और पुलिस भी आमने-सामने आ गए थे।

gujarat,ahmedabad,abvp,nsui,workers clash,jnu,delhi jnu,news,news in hindi

वही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुए हिंसा के मामले में स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आइशी घोष (Aishe Ghosh) समेत 19 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, जेएनयू में 4 जनवरी को जो मारपीट और सर्वर रूम तोड़ने की एफआईआर दर्ज हुई है, उसमें JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष और उनके 7-8 साथियों के नाम शामिल हैं। ये एफआईआर जेएनयू प्रशासन की तरफ से 5 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। वहीं, इस हिंसा की पूरी जिम्मेदारी हिन्दू रक्षा दल ने ली है। हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि छात्रों की पिटाई करने वाले उनके कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियां होती हैं, जो उन्हें बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश के खिलाफ साजिश रचेगा तो वो उसी तरह जवाब देंगे जिस प्रकार रविवार को जेएनयू में दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत