न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

169 दिन बाद आज से शुरू हुई दिल्ली मेट्रो की सेवा, येलो लाइन पर दौड़ी पहली ट्रेन

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पूरे देश में सार्वजनिक परिवहन की सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 9:22:46

169 दिन बाद आज से शुरू हुई दिल्ली मेट्रो की सेवा, येलो लाइन पर दौड़ी पहली ट्रेन

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पूरे देश में सार्वजनिक परिवहन की सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। अब अनलॉक के शुरू होने के बाद इन्‍हें चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 7 सितंबर से मेट्रो सर्विस शुरू कर दी गई है। दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद के लोग अब फिर से मेट्रो की सवारी कर पाएंगे। कोलकाता में 8 सितंबर से सर्विस शुरू होगी। कोरोना की वजह से 25 मार्च को पूरे देश में मेट्रो सर्विस बंद कर दी गई थी।

दिल्ली में मेट्रो सेवा सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू शुरू हो गई है। पहले चरण के तहत सबसे पहले येलो लाइन पर सेवा शुरू की जा रही है। इस रूट के जरिये यात्री समयपुर बादली से गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर तक जा सकेंगे। DMRC का दावा है कि COVID-19 के फैलाव को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं। बता दें कि दिल्‍ली मेट्रो की सेवा 169 दिनों के बाद फिर से शुरू हो रही है।

नहीं जारी होगा कोई टोकन

कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए यात्रियों को कोई टोकन जारी नहीं किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड का उपयोग और रिचार्ज के लिए ऑनलाइन / कैशलेस लेनदेन ही मान्य होगा और आरोग्य सेतु ऐप के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएमआरसी ने एलेवेटर बटन के साथ हाथ का संपर्क न हो इसके लिए हर मेट्रो स्टेशन पर एक पैर संचालित लिफ्ट की शुरुआत की है। ट्रेन के कोच में दीवारों पर सुरक्षित यात्रा के लिए निर्देश चिपकाए गए हैं। साथ ही हर स्टेशन पर सुरक्षा नियमों की घोषणा लगातार की जाएगी। वर्तमान में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक गेट की अनुमति दी गई है। यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए सभी महत्वपूर्ण जगहों पर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।

दिल्ली में आज से 49 किलोमीटर के येलो लाइन पर मेट्रो रेल चलाई जा रही है। इस रूट पर कुल 37 स्टेशन हैं, जिसमें 20 स्टेशन अंडरग्राउंड है, जबकि 17 एलवेटिड यानी की ऊंचाई पर है। इस रूट पर मेट्रो रेल सुबह सात से ग्यारह बजे तक और शाम को चार से आठ बजे तक के लिए ऑपरेशनल होगा। यानी 4 घंटे सुबह और 4 घंटे शाम। पांच दिनों के बाद यानी 12 सितंबर से बाकी रूट पर भी सभी सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए मेट्रो सेवा ऑपरेशनल होगी। मेट्रो स्टेशन पर सुव्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए केवल एक या दो एंट्री और एग्जिट गेट ही खोले गए हैं। यात्रियों को केवल स्मार्ट कार्ड का उपयोग और कैशलेस/ऑनलाइन लेनदेन की अनुमति होगी। कोविड महामारी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। दिल्ली परिवहन विभाग ने भीड़ को प्रबंधित करने और सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर सिविल वोलेंटियर्स को तैनात किया है।

इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर मार्किंग भी की गई है। स्टेशन परिसर में निशान और ट्रेन कोचेज़ में सीट पर स्टीकर लगाएं गए हैं, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद केवल स्वस्थ्य व्यक्तियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी। यात्रियों द्वारा उपयोग के लिए प्रत्येक प्रवेश बिंदु पर एक स्वचालित सैनिटाइज़र डिस्पेंसर मशीन भी उपलब्ध कराई गई है।

मेट्रो में यात्रा को लेकर डीएमआरसी ने गाइडलाइन जारी की है। बेवजह मेट्रो में यात्रा ना करें। इसके अलावा यात्रा करते हुए आपस में बात नहीं करने को भी कहा गया है। सभी यात्रियों को 15-30 मिनट तक का एक्स्ट्रा टाइम लेकर यात्रा करने को कहा गया है। जिससे वो अपने गंतव्य स्थलों पर समय से पहुंच सकें। 30 मिली लीटर से ज्यादा सैनिटाइजर की अनुमति नहीं है। सभी यात्रियों से अपने मोबाइल सेट पर 'आरोग्य सेतु' ऐप डाउनलोड कर रखने को कहा गया है।

फेस मास्क पहनना जरुरी

दिल्‍ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (यातायात) अतुल कटियार ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हर मेट्रो स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये पुलिसकर्मी इस बात पर भी ध्यान देंगे कि मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्री फेस मास्क पहने हुए हैं कि नहीं या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं। अतुल कटियार की माने तो पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के साथ-साथ कोविड-19 से जुड़े सभी निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित कराना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर