न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद अडानी की कंपनी ने रोके गांगुली के 'सेहतमंद तेल' वाले विज्ञापन

कंपनी के विज्ञापन से करीबी से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि गांगुली वाले विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 10:11:23

सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद अडानी की कंपनी ने रोके गांगुली के 'सेहतमंद तेल' वाले विज्ञापन

उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी Adani Wilmar ने अपने फॉर्च्यून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल (Fortune Rice Bran Cooking Oil) के उन सभी विज्ञापनों को रोक दिया है जिनमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के प्रमुख सौरभ गांगुली दिखाई देते हैं। गांगुली को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के विज्ञापनों का मजाक उड़ाया जा रहा था।

कंपनी के विज्ञापन से करीबी से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि गांगुली वाले विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिए गए हैं। ब्रैंड की क्रिएटिव एजेंसी Ogilvy & Mather मामले को देख रही है और नए कैंपेन पर काम कर रही है। गांगुली को पिछले साल जनवरी में फॉर्च्यून राइस ब्रान (Fortune Rice Bran) ऑयल का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया गया था। लॉकडाउन पीरियड के दौरान बनाए गए विज्ञापन में वह हार्ट की देखभाल को बढ़ावा देते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर किरकिरी

गांगुली को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी कोलकाता के Woodlands Hospital में एंजियोप्लास्टी की गई थी। गांगुली के हॉर्ट अटैक की खबर फैलते ही Fortune ब्रैंड सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गया। लोगों ने ब्रांड एंडोर्समेंट पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। उनका कहना था कि Adani Wilmar तेल का आयात करती है और पता नहीं सेलेब्रिटीज जिस चीज का विज्ञापन करते हैं, उसे खुद भी यूज करते हैं या नहीं।

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने ट्विटर पर गांगुली को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते ब्रैंड के कैंपेन की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'दादा आप जल्द स्वस्थ हों।हमेशा जांचे परखे प्रोडक्ट्स को प्रमोट कीजिए। सचेत रहें और सावधान रहें। ईश्वर की कृपा बनी रहे।'

एडवरटाइजिंग एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि फॉर्च्यून ब्रांड को उपभोक्ताओं के खोए भरोसे का वापस पाने के लिए तेजी से काम करना होगा। एडवरटाइजिंग एजेंसी Bang in the Middle के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर प्रताप सूदन ने कहा, ब्रांड को जल्दी से स्थिति को संभालना होगा। सोशल मीडिया पर जिस तरह की बहस चल रही है, उसमें ब्रांड और कैंपेन की काफी फजीहत हो रही है। उन्होंने कहा कि गांगुली को ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर जारी रखा जा सकता है लेकिन मैसेजिंग को अपने फायदे के लिए बदला जा सकता है। इस बारे में Adani Wilmar के प्रवक्ता को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।

ब्रैंड के भरोसे को नुकसान

Adani Wilmar उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी है। सोयाबीन, सरसों, राइस ब्रान और मूंगफली का तेल बेचने के अलावा कंपनी Alife ब्रांड से साबुन और सैनिटाइजर भी बेचती है। इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक 12 लाख टन के ब्रैंडेड राइस ब्रान ऑयर मार्केट में फॉर्च्यून 35% मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर है।

शनिवार को हुई थी तबीयत खराब

बता दें कि सौरव गांगुली की तबीयत शनिवार (2 जनवरी) सुबह अचानक खराब हो गई थी। गांगुली को अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया। 48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर