न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL सट्टेबाजी में सोनू जालान से लेकर अंडरवर्ल्ड कनेक्शन तक, अरबाज से पूछे गए ये 13 सवाल

बताया जा रहा है कि सोनू और अरबाज को पुलिस ने आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jun 2018 4:51:34

IPL सट्टेबाजी में सोनू जालान से लेकर अंडरवर्ल्ड कनेक्शन तक, अरबाज से पूछे गए ये 13 सवाल

अभिनेता अरबाज खान ने पुलिस की पूछताछ में मान लिया है कि वह आईपीएल की सट्टेबाजी में शामिल थे। शनिवार की सुबह मुंबई पुलिस ने आईपीएल सट्‍टेबाजी प्रकरण में एक्टर प्रोड्‍यूसर अरबाज खान को बुलाकर पूछताछ की। एएनआई में छपी खबर के मुताबिक अरबाज खान ने माना है कि उन्होंने पिछले साल आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाया था और 2.75 करोड़ रुपये हारे थे। अरबाज ने बताया है कि वह पिछले 6 सालों से सट्टेबाजी में हैं लेकिन इस साल कोई सट्टा नहीं लगाया है। गौरतलब है कि 29 मई को सोनू जालान नामक बुकी को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से बरामद हुई डायरी में अरबाज खान का नाम भी मिला। सोनू के कॉल रिकॉर्ड को खंगाला गया तो अरबाज से बातचीत होने के सबूत भी मिला। इसके बाद ठाणे पुलिस ने अरबाज को पूछताछ के लिए बुलाया।

बताया जा रहा है कि सोनू और अरबाज को पुलिस ने आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

अरबाज से पुलिस ने ये 13 सवाल पूछे
1. आप कब से सोनू जालान को जानते हैं और आपके उससे क्या रिश्ते हैं?
2. आप सोनू से पहली बार कब मिले और आपको उससे किसने मिलवाया?
3. क्या आपको पता था कि सोनू सट्टा लगाता है और पहले गिरफ्तार भी हो चुका है?
4. क्या आपको सोनू के अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के बारे में पता है?
5. क्या आपको सोनू को पैसे देने थे और वह आपको धमकी दे रहा था?
6. क्या आपके और सोनू के बीच कोई ट्रांजैक्शन हुआ? इसके बारे में विस्तार से बताएं?
7. क्या आप सोनू से लगातार संपर्क में हैं?
8. आपकी सोनू और दूसरे बुकीज के साथ कई फोटो हैं? आप उन्हें कैसे जानते हैं?
9. क्या आपने कभी सोनू के जरिए किसी मैच या अभी के मैच में सट्टा लगाया है?
10. हमें पता चला है कि आपके ऊपर सोनू का 3 करोड़ रुपए बकाया हैं? क्या यही वो रकम है जो आपने सट्टे में गंवाई?
11. आपके साथियों में कितने लोग सोनू को जानते हैं? क्या आपने कभी किसी और सेलिब्रिटी या अपने करीबी को उनसे मिलाया है?
12. क्या आपके परिवार को आपके और सोनू के रिश्तों की जानकारी है?
13. सोनू से अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताइए?

arbaaz khan,crime branch,ipl betting,betting,Salman Khan,malaika arora

अरबाज की इस आदत से सलमान भी नाराज थे

- पुलिस सूत्रों का दावा है कि अरबाज की सट्टेबाजी की लत की वजह से ही सलमान भी नाराज रहने लगे। दिवाली के वक्त वो अरबाज पर हाथ उठाने वाले थे कि मां बीच में आ गईं। अरबाज की इन्हीं हरकतों की वजह से सलमान ने उनकी फिल्म दबंग 3 से भी हाथ खींच लिए।

अरबाज ने कबूला- तलाक की एक वजह सट्टेबाजी भी थी

- पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरबाज ने कबूल किया कि उन्होंने सोनू के जरिए सट्टा लगाया और वो तकरीबन पांच साल से ऐसा कर रहे हैं। बीते तीन साल में वो काफी पैसा हार गए। इस वजह से उनका तलाक तक हो गया। अब तक वे 3 करोड़ से भी ज्यादा की रकम सट्टेबाजी में हार चुके हैं।
- सूत्रों ने बताया कि अरबाज ने माना कि सट्टे की वजह से उनका सबकुछ बर्बाद हो चुका है। वो पैसे बनाने के चक्कर में हारते चले गए। काफी कर्ज हो गया था। लोग उन्हें परेशान कर रहे थे। कई लोग पत्नी मलाइका को भी फोन करने लगे, जिससे रोज उनके घर पर झगड़े होते थे। इन सबके बाद तलाक से दो साल पहले से ही मलाइका उनसे दूर हो गईं। दोनों एक घर में सिर्फ दिखाने के लिए रहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत