न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खौफ में था आतंकी अबु बकर अल बगदादी, अमेरिकी सेना ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा

दुनिया का खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का सरगना अबू बकर अल-बगदादी (Abu Bakr Baghdadi) अमेरिकी सेनाओं के ऑपरेशन में मारा जा चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Oct 2019 11:14:58

खौफ में था आतंकी अबु बकर अल बगदादी, अमेरिकी सेना ने  दौड़ा-दौड़ा कर  मारा

दुनिया का खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का सरगना अबू बकर अल-बगदादी (Abu Bakr Baghdadi) अमेरिकी सेनाओं के ऑपरेशन में मारा जा चुका है।पूरी तरह से अपनी ही घुफा में घिरे खूंखार आतंकी बगदादी ने कमर में बंधी विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया। यही नहीं उसके साथ तीन मासूम बच्चे भी मारे गए। बगदादी को दौड़ा-दौड़ा कर अमेरिकी सेना ने मारा। शायद यही वजह है कि बगदादी के मारे जाने का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कुत्ते की मौत मारा गया। अमेरिकी सैनिकों ने वाइट हाउस को खबर दी, '100 पर्सेंट कॉन्फिडेंस जैकपॉट। ओवर।' जैकपॉट अमेरिकी सेना की ओर से बगदादी को कोडनेम दिया गया था। बता दें कि 2011 में लादेन के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान उसे भी जैकपॉट कोडनेम ही दिया गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन से पहले 11 बच्चों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक सुरंग में धमाके के बाद अमेरिकी सेना ने पहले बगदादी की बॉडी हासिल की और ऑन स्पॉट DNA टेस्ट किए, तब पता चला कि जिस शख्स ने खुद को उड़ाया है वो बगदादी ही है।

इस ऑपरेशन को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने अंजाम दिया। ये ऑपरेशन उत्तर पश्चिमी सीरिया में दिया गया। इस ऑपरेशन के बाद देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अपने कत्ले आम के लिए दुनिया भर में खौफ पैदा करने वाला बगदादी आखिरी पलों रो रहा था, गिड़गिड़ा रहा था। वो बेहद खौफ में था, उसे अपनी मौत साफ नजर आ रही थी।

white house,us military raid,isis,donald trump,abu bakr al baghdadi,america,news,news in hindi

फिल्मी अंदाज में की गई कार्रवाई

दुनिया के सबसे खूंखार आदमी को मारे जाने की यह कार्रवाई पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में की गई। यही नहीं इस पूरी फिल्मी कार्रवाई को डॉनल्ड ट्रंप वाइट हाउस में बैठकर देख रहे थे। ट्रंप ने बताया कि बगदादी के ठिकाने को हेलिकॉप्टरों से घेर लिया गया था। अमेरिकी सेना के 70 कुशल डेल्टा कमांडोज को जमीन पर उतारा गया और फिर उन्होंने बगदादी की उस गुफानुमे बंकर को घेर लिया, जिसमें छिपकर वह दुनिया में दहशत फैलाने की योजनाएं बनाता था। अमेरिकी कमांडोज के पास हथियारों के अलावा उच्च-प्रशिक्षित कुत्ते और एक रोबॉट भी था, जो किसी भी तरह के आत्मघाती हमले का सामना कर सके। अमेरिकी कमांडोज के दो ही मकसद थे, बगदादी को पकड़ना या ढेर करना। एक तरफ सीरिया में कमांडोज इस ऐक्शन में थे तो शाम को गोल्फ खेलकर लौटे डॉनल्ड ट्रंप वाइट हाउस में बैठे लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे।

गुफा में बगदादी की दो पत्नियां भी थीं साथ

बगदादी की गुफा को घेरने के बाद पूरी सावधानी से डेल्टा कमांडो आगे बढ़ रहे थे। गुफा के दरवाजे को खोलने में रिस्क था। आशंका थी कि उसकी आड़ में कही भारी विस्फोटक लेकर आतंकी न बैठे हों। ऐसे में कमांडोज ने गुफा की एक दीवार को ही उड़ा दिया। अंदर बगदादी की दो पत्नियां भी थीं, जिन्होंने कमर में विस्फोटक बेल्ट भी बांध रखी थी, लेकिन खुद को उड़ाया नहीं। दोनों ही अमेरिकी कमांडोज और आतंकियों के बीच हुई फायरिंग में मारी गईं। अमेरिकी सेना ने बड़ी संख्या में बगदादी के लड़ाकों को निपटा दिया था।

बगदादी ने सरेंडर की बजाय भागने का फैसला लिया

इसके बाद गुफा में अंधेरे में ही अमेरिकी सेना हर कमरे की तलाशी लेने में जुटी थी। इस बीच एक अरबी बोलने वाले शख्स ने बगदादी से सरेंडर करने को कहा। लेकिन बगदादी ने सरेंडर की बजाय भागने का फैसला लिया। डेल्टा फोर्स ने गुफा के हर कोने और भाग सकने के हर रास्ते की तलाश शुरू कर दी। इस बीच अमेरिकी सैनिकों ने 11 मासूम बच्चों को भी जिंदा बचाया। गुफा में जिंदा बचे इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को पता था कि अब उनका वक्त आ गया है और उन्होंने सरेंडर कर दिया। एक बार जब पूरी गुफा खाली हो गई तो फिर कमांडोज और उनके साथ मौजूद कुत्तों ने बगदादी का पीछा करना शुरू किया। बगदादी के साथ तीन बच्चे भी थे। सैनिकों को पता था कि यह कठिन टारगेट है, इसलिए धीरे-धीरे आगे बढ़े और ट्रेन्ड कुत्तों को भेजा। बगदादी अपने आत्मघाती जैकेट से धमाका कर देता है। वह और उसके तीन बच्चे भी मारे जाते हैं। डॉग भी घायल हो जाता है। कुछ ही मिनट में लैब टेक्निशन DNA टेस्ट कर बगदादी के मारे जाने की पुष्टि कर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत