राहुल जी,
अयाज सादिक ने कहा, 'विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कांप रहे थे। अभिनंदन को लेकर वो कह रहे थे कि खुदा के वास्ते उसे जाने दें। पाकिस्तान को डर था कि अगर फायटर प्लेन पायलट अभिनंदन को रात 9 बजे तक रिहा नहीं किया गया तो भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा।'
आप Surgical Strike औरAir Strike पर सवाल उठा रहे थे ना?
ज़रा देखिए मोदी जी का क्या ख़ौफ़ है पाकिस्तान में
सरदार अयाज़ सादिक़ बोल रहे है पाकिस्तान के National Assembly में की Pak के Cheif of Army Staff के
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर बोला हमला
वहीं इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राहुल जी, आप सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे ना? जरा देखिए मोदी जी का क्या खौफ है पाकिस्तान में सरदार अयाज सादिक बोल रहे है पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में की पाक के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना था, कहीं भारत अटैक न कर दे! समझें?' क्या था मामला?
बता दें कि फरवरी 2019 में पाकिस्तान (Pakistan) ने हमले के लिए अपने फाइटर जेट भारत में भेजे थे। जिसका जवाब देने के लिए भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 (MIG-21) में उड़ान भरी थी। इस दौरान अभिनंदन का विमान क्रैश हो गया और पीओके (POK) में जा गिरे। जहां उनको पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया था। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान पर काफी दबाव बनाया गया, जिसके बाद अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर (Attari-Wagah border) से भारत वापस लौटाया गया था।













