न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आवश्यक सूचना : मोदी-ट्रम्प के रोड शो में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) 24 फरवरी को भारत आ रहे है। भारत में बड़े जोश के साथ ट्रम्प के स्वागत की तैयारियां चल रही है। ट्रंप सीधे अहमदाबद आएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Feb 2020 3:31:27

आवश्यक सूचना : मोदी-ट्रम्प के रोड शो में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) 24 फरवरी को भारत आ रहे है। भारत में बड़े जोश के साथ ट्रम्प के स्वागत की तैयारियां चल रही है। ट्रंप सीधे अहमदाबद आएंगे। ट्रम्प का विशेष विमान एयरफोर्स-1 24 फरवरी को सुबह 11:55 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे। वहां से ट्रम्प और मोदी साबरमती आश्रम जाएंगे। वे दोनों वहां 25 मिनट रुकेंगे। दोनों नेता ‘इंडिया रोड शो’ करके दोपहर 1:15 बजे मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। इस रोड शो में जो लोग खड़े होंगे, उन्हें पुलिस द्वारा बनाए गए आई-कार्ड को गले पर लगाना होगा।

सुभाष ब्रिज कलेक्टर ऑफिस के सामने स्थित सोसायटी में पुलिस कमिश्नर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, 24 फरवरी को दोनों महानुभावों के रोड शो में जो लोग खड़े रहना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नम्बर पुलिस को देना होगा। इसके बाद पुलिस कमिश्नर की तरफ से एक आईकार्ड जारी किया जाएगा। लोगों को यह कार्ड अपने गले पर लटकाना होगाा, तभी वे रोड शो में शामिल हो पाएंगे।

donald trumproad show,aadhaar card is mandatory to see trump road show of ahmedabad,narendra modi,donald trump,news

सोसायटी के नोटिस बोर्ड में लिखी ये बात

सोसायटी के सभी भाई-बहनों को सूचित किया जाता है कि 24,25,26 फरवरी के दौरान भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति का रोड शो होगा। उनके स्वागत के लिए जो भाई-बहन रोड शो देखना चाहते हैं, वे सोसायटी के आफिस में 18-2-2020 तक ऑफिस समय पर अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नम्बर जमा कर दें। यह सूचना पुलिस कमिश्नर के आदेश से जारी की गई है। पुलिस कमिश्नर की तरफ से जो आई-कार्ड दिए जाएंगे, वही व्यक्ति सोसायटी के बाहर स्वागत में खड़ा रहेगा। तय तारीख (24,25,26) को कोई भी बाहरी व्यक्ति अपना टू व्हीलर या 4 व्हीलर सोसायटी में पार्क नहीं कर सकता। बाहरी व्यक्ति के वाहन यदि पार्किंग में खड़े पाए गए, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएगी।

बता दे, अमेरिका से ट्रम्प का विशेष सुरक्षा दस्ता अहमदाबाद पहुंच गया है। हाईटेक सुरक्षा उपकरण भी लाए गए। अमेरिकी टीम ने रविवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। राष्ट्रपति ट्रम्प की सुरक्षा के लिए पुलिस के 65 एडिशनल सुपरिंटेंडेंट (एसीपी), 200 इंस्पेक्टर, 800 सब इंस्पेक्टर और 12 हजार सिटी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। एनएसजी, सेंट्रल फोर्स, एसपीजी, एलआरडी, एसआरपीएफ और सीआरपीएफ समेत कुल 25 हजार जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 19 फरवरी से सभी सुरक्षाबल अलर्ट मोड में आ जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर