न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : अपहरण की शिकायत पर भी सोती रही पुलिस, अब मिली युवक की लाश

कैथल में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को करनाल के गांव प्योंत के समीप ड्रेन में फेंक दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 8:08:25

चंडीगढ़ : अपहरण की शिकायत पर भी सोती रही पुलिस, अब मिली युवक की लाश

कई बार पुलिस पर सवाल खड़े किए जाते हैं कि उनकी तरफ से सही कारवाई नहीं की गई। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कैथल में जहां से एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को करनाल के गांव प्योंत के समीप ड्रेन में फेंक दिया गया। इससे पहले शुक्रवार की शाम परिजनों ने पुंडरी पुलिस चौकी में युवक के अपहरण की शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पिता के बार-बार गुहार लगाने पर भी जब पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंगी तो परिजनों ने स्वयं युवक की खोजबीन शुरू की।

इस दौरान बाजार में जब परिजनों ने छानबीन की तो एक सीसीटीवी फुटेज में चार कार सवार युवक को जबरन ले जाते दिखे। इस संबंध में पिता ने जब पुलिस चौकी को अवगत कराया तो पुलिसवालों ने दुबारा शिकायत लिखवाई। इसके बावजूद खाकी नहीं जागी लेकिन शव मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस शीघ्र ही खुलासे के दावे कर रही है।

बलराज उर्फ बल्लू गांव फतेहपुर में राधे-राधे कंप्यूटर सेंटर पर कार्य करता था। हर रोज वह शाम को 7 बजे तक घर पहुंच जाता था लेकिन शुक्रवार को वह 8 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसने अपने बेटे बलराज पर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कंप्यूटर सेंटर के मालिक को फोन किया तो उसने बताया कि बलराज शाम को करीब 6।30 बजे दुकान बंद करके उनके घर चाबी देकर स्कूटी से पुंडरी के लिये चला गया था।

इसके बाद वह बलराज को ढूंढने घर से निकले तो पुंडरीक तीर्थ बाजार में उसकी स्कूटी मिली। इसके बाद उन्होंने पुंडरी चौकी में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने खुद बाजार में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें दिखाई दिया कि चार कार सवार उसके बेटे को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गये।

यह सीसीटीवी फुटेज लेकर परिजन दोबारा चौकी में गये। इसके बाद पुलिस ने दोबारा उनसे शिकायत लिखवाई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कर्मचारी बोले कि ये तो अपने आप ही कार में बैठ रहा है। इसके बाद शाम को परिजनों को शनिवार शाम को सूचना मिली की करनाल के गांव प्योंत ड्रेन में बलराज का शव मिला है।

रविवार को मृतक बलराज के शव का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। प्राथमिक जांच में बलराज की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसके गले पर निशान पाये गये। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कैथल पुलिस कर रही है।

कैथल के एसपी शशांक सावन ने बताया कि परिजनों ने एक ही शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर शनिवार दोपहर को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार को परिजन पुलिस के पास आये थे लेकिन शिकायत नहीं दी। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस मामले की भी जांच कराई जायेगी कि परिजनों ने शुक्रवार को शिकायत दी थी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत