न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : सहेली ने ही करा दिया अपने देवर से दुष्कर्म, युवक ने कराया महिला का गर्भपात

मामले में पीड़ित महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। महिला ने गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 7:37:22

मेरठ : सहेली ने ही करा दिया अपने देवर से दुष्कर्म, युवक ने कराया महिला का गर्भपात

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने देवर से दुष्कर्म कराया। इतना नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बना ली है। अब महिला वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है। इस मामले में पीड़ित महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। महिला ने गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति से विवाद हो गया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान उसने अपनी सहेली से बातचीत की तो उसने अपने देवर से दोस्ती करा दी। बताया गया कि एक साल पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

इसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुला लिया। आरोपी युवक ने महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने जान से मारने की कोशिश की।

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। पीड़ित महिला ने परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं पीड़ित महिला गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़िता की पूरी बात सुनी। इस दौरान पीड़ित महिला रोते हुए बोली पुलिस ने शिकायत भी दर्ज नहीं की। एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल