न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : पुलिस ने बनाया सिस्टम का मजाक, दहेज पीड़िता को गाना सुना पूछा फिल्म का नाम और थाने से भगाया

यहां एक दहेज पीड़िता फ़रियाद लिखाने आई तो मदद के बजाय कोतवाल उससे फिल्मी अंदाज में सवाल पूछने लगे। एक गाना गाया और पूछा ये किस फिल्म का है। इसके बाद महिला नहीं बता पाई तो उसे वहां से भगा दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 8:29:29

लखनऊ : पुलिस ने बनाया सिस्टम का मजाक, दहेज पीड़िता को गाना सुना पूछा फिल्म का नाम और थाने से भगाया

पुलिस समाज के रक्षक के तौर पर जानी जाती हैं। लेकिन इसी पुलिस में कुछ लोग ऐसे हैं जो इसके नाम पर कालिख लगाने का काम कर रहे हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला लखनऊ के ग्राम बेलहनी में जहां पुलिस ने सिस्टम का मजाक उड़ा रखा था। यहां एक दहेज पीड़िता फ़रियाद लिखाने आई तो मदद के बजाय कोतवाल उससे फिल्मी अंदाज में सवाल पूछने लगे। एक गाना गाया और पूछा ये किस फिल्म का है। इसके बाद महिला नहीं बता पाई तो उसे वहां से भगा दिया गया। हालांकि कोतवाल ने आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। उधर, कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बेलहनी गौरा की महिला रेनू का विवाह टिकरा गांव के राहुल से हुआ था। महिला का आरोप है कि पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर 19 फरवरी को पीटा और चाकू से हाथ पर वार कर बेसुध होने पर उसे छत से फेंक दिया। आरोप है कि उसे जलाने का भी प्रयास किया लेकिन इसी बीच गांव वालों की सूचना पर उसके पिता व कई लोग पहुंच गए। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहीं पर मामले को रफा-दफा करवा दिया। सोमवार को रेनू जब सोमवार को पूरे मामले की शिकायत लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंची तो आरोप है कि पुलिस ने उसे टरका दिया। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक वहां पहुंचे और फिल्मी गाना सुनाते हुए पूछा कि ये गाना किस फिल्म का है।

फिल्म का नाम नहीं बता सकी तो महिला को वहां से जाने को कह दिया। इसी बीच थाना परिसर में उसने मीडियाकर्मियों को बयान दे दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, उसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर महिला का बयान व आरोप वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल