न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेतावनी देने पर भी नहीं रुका पकिस्तान से आया घुसपैठिया, बीएसएफ के जवानों ने गोली मार किया ढेर

एक घटना बाड़मेर सेक्टर में बाखासर क्षेत्र में हुई जहां एक पाकिस्तानी घुसपैठीया भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 1:26:29

चेतावनी देने पर भी नहीं रुका पकिस्तान से आया घुसपैठिया, बीएसएफ के जवानों ने गोली मार किया ढेर

भारत-पकिस्तान की सीमा पर आए दिन घुसपैठिये ताक लगे रहते हैं और तारबंदी फांद कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते हैं। ऐसे में बीएसएफ के जवान गश्त लगते हुए इन घटनाओं को बढ़ने से रोकते हैं। ऐसी ही एक घटना बाड़मेर सेक्टर में बाखासर क्षेत्र में हुई जहां एक पाकिस्तानी घुसपैठीया भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था और बीएसएफ के जवानों द्वारा चेतावनी देने पर भी नहीं रुका और आगे बढ़ता ही गया। इस पर उन्होंने गोली मार उसे वहीं पर ढेर कर दिया।

बाड़मेर जिले के बाखासर में पाकिस्तान से सटी सीमा पर शुक्रवार रात गश्त के दौरान बीएसएफ के जवानों ने तारबंदी के पास कुछ हलचल देखी। पास जाकर देखने पर पता चला कि एक युवक सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। जवानों ने उसे वहीं रुकने को कहा। लेकिन चेतावनी को दरकिनार कर वह भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ता रहा। इस पर उन्होंने उसे बार-बार चेतावनी दी कि वह जहां है वहीं हाथ ऊपर करके खड़ा हो जाए।

बाड़मेर सेक्टर में शुक्रवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।लेकिन युवक के नहीं मानने पर जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली लगते ही पाकिस्तानी युवक वहीं पर ढेर हो गया। युवक के पास कुछ पाकिस्तानी रुपए मिले हैं। अब बीएसएफ बाड़मेर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर शव को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाक सीमा पर भारत की तरफ से तारबंदी की हुई है। साथ ही तारबंदी के साथ-साथ फ्लड लाइट लगाई हुई है। ऐसे में रात के अंधेरे में भी सीमा पर होनी वाली प्रत्येक हलचल बीएसएफ के जवानों को साफ नजर आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत