Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल, बचा पास का पट्रोल पंप

जयपुर के आमेर कस्बे में कूकस इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आयशर कंपनी के गोदाम में इतनी भीषण आग लगी कि 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 4:27:48

जयपुर : कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल, बचा पास का पट्रोल पंप

शहर में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लेकिन आज जयपुर के आमेर कस्बे में कूकस इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आयशर कंपनी के गोदाम में इतनी भीषण आग लगी कि 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा। आग को बुझाने में 3 घंटे से भी अधिक का समय लगा। आगजनी में काफी संख्या में मैन्यूफैक्चरिंग का सामान जलकर राख हो गया। यहां रॉयल इनफील्ड की गाड़ियां भी तैयार होती थी।

शहर के आमेर कस्बे में बुधवार दोपहर को ऑटोमोबाइल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। यहां काफी संख्या में रॉयल इन्फील्ड के कलपुर्जे, कुछ वाहन और स्टॉक में रखा मैन्यूफैक्चरिंग का सामान जलकर राख हो गया। घटना के तीन घंटे बाद भी आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया जा सका। दमकल की करीब 20 से ज्यादा गाड़ियां लगातार चक्कर लगाकर आग बुझाने में जुटी रही।
news,latest news,fire incident,massive fire in essar company,kukas,jaipur फायर ऑफिसर घनश्याम के अनुसार जयपुर-दिल्ली हाइवे पर कूकस इंडस्ट्रीयल एरिया में आयशर कंपनी का यार्ड (गोदाम) है। यहां आयशर कंपनी के चारपहिया वाहनों के अलावा सैकड़ों की संख्या में रॉयल इन्फील्ड कंपनी की बाइक काफी बड़े हिस्से में खड़ी रहती है। यहीं एक बड़े परिसर में पेंट हाउस बना हुआ था। जहां गाड़ियां तैयार की जाती है। इसके अलावा गाड़ियों के पुर्जे भी बनाए जाते है।

इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में हेलमेट भी पैकिंग कर रखे हुए थे। पेंट हाउस में केमिकल पदार्थ भी रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार वहां मौजूद सिक्यूरिटी गार्ड की यूनिफार्म पर आयशर कंपनी का आईडी कार्ड था। बताया जा रहा है कि यहां आयशर कंपनी का काम पहले बंद हो गया था। इसके बाद यहां काफी वक्त से रॉयल इन्फील्ड की मोटरसाइकिलें तैयार की जा रही थी। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक पेंट हाउस की तरफ आग की लपटें उठने लगी। वहां मौजूद कर्मचारी व सिक्यूरिटी गार्ड कुछ समझ पाते। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें नहीं बुझी। अग्निशमनकर्मियों के अनुसार यहां गोदाम व फैक्ट्री में निर्मित हॉल की छतों को थर्माकोल व रबर कोट से तैयार किया हुआ था। इससे आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। जिससे वहां रखे काफी संख्या में बाइक बनाने के कलपुर्जे, कुछ गाड़ियां और काफी हेलमेट जलने लगे। इससे आसमान में काफी दूर तक काला धुआं छा गया। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग के अफसर, पेट्रोल पंप बचा

सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी सुमित गुप्ता, आमेर एसीपी सौरभ तिवाड़ी व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। करीब 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। सहायक फायर अफसर देवेंद्र व फायर अफसर घनश्याम की अगुवाई में करीब 20 से ज्यादा दमकलकर्मियों और सिविल डिफेंस की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरु किया। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे तक यह काम जारी था। आसपास के लोगों का कहना था कि इस गोदाम के समीप ही एक पेट्रोल पंप भी था। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप तक आग की लपटें नहीं पहुंची। वरना बड़ा हादसा होता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका